चतरा में निकली 205 फीट लंबी तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा बाजार

Updated:
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा में शामिल जिप उपाध्यक्ष व अन्य. | Prabhat Khabar Network

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कान्हाचट्टी में युवा आदर्श फाउंडेशन द्वारा 205 फीट लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र और गणमान्य लोग शामिल हुए.

विज्ञापन

कान्हाचट्टी (चतरा): स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर युवा आदर्श फाउंडेशन कान्हाचट्टी के बैनर तले गुरुवार को 205 फीट लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गयी. यात्रा रामनगर उच्च विद्यालय से शुरू होकर कान्हाचट्टी मुख्य बाजार होते हुए शायल बगीचा मैदान पहुंची. यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया. हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में नजर आया.

स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष को किया याद

मुख्य अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी ने कहा कि तिरंगा यात्रा उन स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर है, जिनके संघर्ष के बाद देश को आजादी मिली. उन्होंने युवाओं से देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में योगदान देने की अपील की. यात्रा का समापन शायल बगीचा मैदान में राष्ट्रगान के साथ हुआ.

मौके पर प्रमुख इंदु कुमारी, अमित कुमार, अवधेश कुमार सिंह उर्फ गुजुन, विनय सिन्हा, सतीश सिंह, सुमन सिंह, प्रिंस सिंह, कमांडो रजक, उदय चंद्रवंशी, चंदन केसरी, विवेक सिंह, मिथिलेश सिंह और राहुल सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे. रामनगर उच्च विद्यालय, बीके उच्च विद्यालय और उत्क्रमित मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी तिरंगा यात्रा में भाग लिया.


विज्ञापन
Dinbandhu Thakur

लेखक के बारे में

By Dinbandhu Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola