ePaper

मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव बोले, चतरा के बीजेपी प्रत्याशी कालीचरण सिंह हैं स्थानीय, भारी मतों से विजयी बनाएं

Updated at : 29 Apr 2024 9:55 PM (IST)
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव समेत अन्य

मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव समेत अन्य

मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि चतरा के बीजेपी प्रत्याशी कालीचरण सिंह स्थानीय हैं. इन्हें भारी मतों से विजयी बनाकर संसद भेजें. इन्होंने कहा कि धर्म-संस्कृति बचाने के लिए बीजेपी के पक्ष में वोट करें.

विज्ञापन

हंटरगंज (चतरा): मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सशक्त बनने की ओर अग्रसर है. देश में आतंकवादी घटनाएं रूकी हैं. आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है. जब-जब आतंकवादी मारा जाता है, पाकिस्तान अपना हाथ होने से इनकार कर देता है. धर्म-संस्कृति बचाने के लिए बीजेपी के पक्ष में वोट करें. उन्होंने कहा कि बीजेपी प्रत्याशी कालीचरण सिंह स्थानीय प्रत्याशी हैं. इन्हें भारी मतों से विजयी बनाकर संसद भेजें. वे सोमवार को हंटरगंज हाईस्कूल मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे.

आतंकवादियों को मुहतोड़ जवाब दे रहे पीएम नरेंद्र मोदी
मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह थे. इस दौरान जब भी आतंकवादी घटनाएं होती थीं, वे कहते थे कि पाकिस्तान मान ही नहीं रहा है. दिल्ली, मुंबई में आतंकी घटनाएं होती थीं. आतंकवादियों से निबटने का कोई उपाय नहीं किया जाता था. आज आतंकवादियों को पीएम नरेंद्र मोदी के द्वारा मुहतोड़ जवाब दिया जा रहा है. विदेशों में भारत का डंका बज रहा है. पीएम नरेंद्र मोदी जो कहते हैं, उसे करके दिखाते हैं.

कालीचरण सिंह को भारी मतों से विजयी बनाएं
एमपी के सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि आम लोगों की मांग पर ही इस बार बीजेपी द्वारा स्थानीय व्यक्ति को प्रत्याशी बनाया गया है. बीजेपी प्रत्याशी कालीचरण सिंह को भारी मतों से जीता कर संसद भेजें. इस मौके पर लगभग 100 लोगों ने बीजेपी का दामन थामा. इन्हें माला पहनाकर स्वागत किया गया. कार्यक्रम में प्रतिपक्ष के नेता अमर कुमार बाउरी ने पार्टी प्रत्याशी को रिकॉर्ड मतों से जिताने की अपील की. पार्टी प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने कहा कि जनता मौका दे. वे क्षेत्र का विकास करेंगे. मूलभूत सुविधाएं बहाल करेंगे.

22 जनवरी को राम मंदिर किया देश को समर्पित
मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि 70 वर्षों से राम मंदिर का मामला कोर्ट में लटका हुआ था. पांच साल में मामले को सलटा कर 22 जनवरी 2024 को पुरुषोत्तम श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कराकर राष्ट्र को समर्पित किया. कोविड के दौरान भारत सरकार के द्वारा टीका लगाकर सैकड़ों लोगों की जान बचायी गयी, लेकिन राहुल गांधी कहते रहे कि यह टीका मोदी का है. नरेंद्र मोदी पक्के रामभक्त हैं. नरेंद्र मोदी अपने लिए नहीं बल्कि देशवासियों के लिए कर रहे हैं. उनकी एक-एक सांस भारतवासियों के लिए हैं.

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola