कुमरांग कला के ग्रामीणों ने की बैठक, आंदोलन की चेतावनी
Published by : ANUJ SINGH Updated At : 13 Nov 2025 8:01 PM
आम्रपाली कोल परियोजना से विस्थापित गांव कुमरांग कला के ग्रामीणों की बैठक बालाटांड गांव में हुई.
टंडवा. आम्रपाली कोल परियोजना से विस्थापित गांव कुमरांग कला के ग्रामीणों की बैठक बालाटांड गांव में हुई. अध्यक्षता सीसीएल के सांसद प्रतिनिधि प्रेम विकास उर्फ मंटू सिंह व संचालन गणेश प्रसाद ने किया. बैठक में सर्वसम्मति से छह प्रस्ताव पारित किया गया. कुमरांग कला के रैयतों ने एकजुट होकर अपने हक अधिकार के लिए सीसीएल प्रबंधन व प्रशासन प्रबंधन के समक्ष अपने मांग रखेंगे व जनप्रतिनिधियों से अपील करेंगें. समस्याओं के समाधान के लिए सीसीएल प्रबंधन व प्रशासन से विस्थापन व पुनर्वास समिति का गठन करने, बीएलए कंपनी व अंबे कंपनी में कार्यरत वर्करों को जल्द सेवा बहाल नहीं करने पर आंदोलन, आम्रपाली परियोजना में खनन कार्य के लिए सीसीएल द्वारा अधिकृत कंपनी एनसीसी सीसीएल प्रबंधन प्रशासन की उपस्थिति में ग्रामीणों के साथ वार्ता करने के उपरांत कार्य प्रारंभ करने समेत अन्य शामिल हैं. मौके पर सीसीएल के सांसद प्रतिनिधि प्रेम विकास उर्फ मंटू सिंह ने कहा कि बैठक में ग्रामीणों द्वारा जो निर्णय लिया वह सभी जायज हैं. सीसीएल प्रबंधन व नई कंपनी एनसीसी ग्रामीणों के साथ मिलकर बात कर समस्याओं का समाधान करें. मौके पर रंजीत ओझा, अरविंद ओझा, अंगेश कुमार,संदीप कुमार,मुकेश गंझू, दिलिप यादव, विशाल कुमार, नरेश भुइयां, पवन भुइयां, ईश्वरी प्रजापति, अमलेश कुमार दास, सुमन राणा, लालू यादव, अजय यादव समेत कई उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










