..शव पर बाइबल रख कर जिंदा होने का छह घंटे तक करते रहे प्रार्थना

Published by : VIKASH NATH Updated At : 30 Jul 2025 7:18 PM

विज्ञापन

वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के पैनीकला गांव निवासी विक्रम पासवान (20 वर्ष) की मौत रविवार को चेन्नई में हो गयी.

विज्ञापन

जोरी. वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के पैनीकला गांव निवासी विक्रम पासवान (20 वर्ष) की मौत रविवार को चेन्नई में हो गयी. बुधवार सुबह उसका शव गांव लाया गया. शव आने के बाद मृतक की मां, फुआ व अन्य परिजनों ने शव पर बाइबल किताब रख कर जिंदा की आस में छह घंटे तक प्रभु यीशु की प्रार्थना करते रहे. मुखिया बाबूनंद पासवान सहित गांव के अन्य ग्रामीण वहां पहुंचे और काफी समझाया बुझाया. लेकिन शव को अंतिम संस्कार के लिए नहीं मान रहे थे. काफी मशक्कत के बाद परिजन माने और शव का अंतिम संस्कार किया गया. यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा. इस अंधविश्वास को लेकर तरह-तरह के चर्चा कर रहे है. मालूम हो कि विक्रम चार माह पूर्व काम के तलाश में चेन्नई गया था, जहां मजदूरी का काम कर रहा था. इस दौरान डायरिया की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola