नवादा के राष्ट्रपति से सम्मानित ग्रामीण चिकित्सक जगदीश शर्मा का निधन, जड़ी बूटी से करते थे निःशुल्क इलाज

Updated:
विज्ञापन

राष्ट्रपति से सम्मानित ग्रामीण चिकित्सक जगदीश शर्मा

Nawada News: नवादा के पकरीबरावां प्रखंड के डुमरावां गांव निवासी राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित ग्रामीण चिकित्सक जगदीश शर्मा उर्फ नवल किशोर सिंह का सोमवार को पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) में निधन हो गया.

विज्ञापन

Nawada News🙁विश्वनाथ कुमार) नवादा के पकरीबरावां प्रखंड के डुमरावां गांव निवासी राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित ग्रामीण चिकित्सक जगदीश शर्मा उर्फ नवल किशोर सिंह का सोमवार को पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) में निधन हो गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

उनके निधन की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. शुभचिंतकों, मरीजों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनके निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया है.

वर्षों से जड़ी-बूटी के माध्यम से निःशुल्क उपचार


स्वर्गीय जगदीश शर्मा वर्षों से जड़ी-बूटी के माध्यम से लोगों का निःशुल्क उपचार करते थे. ग्रामीण क्षेत्रों में उनकी पहचान एक लोकप्रिय एवं जनसेवी चिकित्सक के रूप में थी.

बताया जाता है कि पटना, मुजफ्फरपुर एवं गया सहित बिहार के कई जिलों में उनके क्लिनिक संचालित हैं, जहां गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को आज भी निःशुल्क सेवा प्रदान की जाती है.

ग्रामीण चिकित्सा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रपति से सम्मानित


ग्रामीण चिकित्सा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें वर्ष 2012 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा सिंह पाटिल द्वारा सम्मानित किया गया था. उनके कार्यों की सराहना राज्य ही नहीं, बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों में भी की जाती थी.


परिजनों के अनुसार उनके परिवार में छह पुत्रियां एवं दो पुत्र हैं. इनमें 5 पुत्रियों का विवाह हो चुका है, जबकि दो पुत्र एवं एक पुत्री अभी अविवाहित हैं. यह जानकारी उनके पुत्र द्वारा दी गई.


उनके निधन पर सामाजिक एवं चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा में समर्पित कर दिया.

Also Read: सीएम सम्राट चौधरी ने स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने के लिए अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, 211 प्रखंडों में जुलाई से डिग्री कॉलेज शुरू करने का भी ऐलान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन