हिसुआ में अत्याधुनिक हीरो एनर्जी स्टेशन पेट्रोल पंप का हुआ ग्रैंड ओपनिंग, जल्द मिलेगी CNG की सुविधा
उद्घाटन करते अधिकारी
Nawada News : हिसुआ एनएच 120 पर अत्याधुनिक हीरो एनर्जी स्टेशन का हुआ भव्य उद्घाटन. यहां पेट्रोल के साथ ही जल्द मिलेगी सीएनजी और यात्रियों के लिए ठहरने की विशेष सुविधा.
Nawada News : बुधवार को हिसुआ एनएच-120, गया-राजगीर फोरलेन पर बजरा, हिसुआ स्थित भेलवा हीरो ब्रिक फील्ड के समीप अत्याधुनिक और बुनियादी सुविधाओं से लैस हीरो एनर्जी स्टेशन पेट्रोल पंप का ग्रैंड ओपनिंग हुआ. उद्घाटन समारोह में इंडियन ऑयल के अधिकारियों, जिला पार्षद अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, दर्जनों जिला पार्षदों सहित जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और गणमान्य लोगों ने शिरकत की. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी पहुंचे.
आपके शहर में
अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन
हीरो एनर्जी स्टेशन का उद्घाटन इंडियन ऑयल के पटना डिविजनल रिटेल सेल्स हेड आलोक रंजन, सीनियर मैनेजर चंदन कुमार, रिटेल सेल्स मैनेजर उदय शंकर, नवादा आरएसए के सीनियर सेल्स ऑफिसर आदित्य पाठक, प्रोपराइटर और हिसुआ जिला पार्षद रणजीत कुमार चुन्नू तथा उनके भाई मनोज कुमार ने नारियल फोड़कर किया. इस मौके पर अधिकारियों ने नए पेट्रोल पंप की सुविधाओं का जायजा लिया.
बड़े शहरों जैसी सुविधाएं देने का दावा
इंडियन ऑयल के पटना डिविजनल रिटेल सेल्स हेड आलोक रंजन ने कहा कि बड़े शहरों की तरह यहां भी ग्राहकों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंप पर ग्राहकों की सुविधा और जरूरतों का विशेष ध्यान रखा जाएगा.
Also Read : लोजपा (रामविलास) की संगठन समीक्षा बैठक, पंचायत से बूथ स्तर तक कमेटी मजबूत करने पर जोर
जल्द मिलेगी सीएनजी की सुविधा
प्रोपराइटर रणजीत कुमार चुन्नू ने कहा कि उन्हें डीलरशिप मिली है और वे आम लोगों को हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे. उन्होंने बताया कि रात में किसी यात्री को ठहरने की जरूरत होने पर उसके लिए भी व्यवस्था की गई है. पेट्रोल पंप पर शीतल पेयजल, शौचालय, टायर में हवा की जांच एवं भराई, जेनरेटर सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी. उन्होंने कहा कि बहुत जल्द इस पंप पर सीएनजी की सुविधा भी शुरू की जाएगी.
Also Read : नवादा में हाईकोर्ट के आदेश के बाद बंद हुआ था भारी वाहनों का परिचालन, फिर शुरू होने से ग्रामीणों में नाराजगी
बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग रहे मौजूद
उद्घाटन समारोह में जिला पार्षद अध्यक्ष पुष्पा देवी, नगर अध्यक्ष पूजा कुमारी, जिला पार्षद उमेश कुमार यादव, वीणा देवी, पूर्व जिला पार्षद नारायण भोला स्वामी, महेंद्र सिंह, को-ऑपरेटिव चेयरमैन प्रतिनिधि रंजीत सिंह, समाजसेवी विनय यादव, उपेंद्र जी, अशोक जी, डॉ. सबा अहमद, विद्यालय निदेशक सुनील कुमार, पूर्व हिसुआ चेयरमैन दिलीप कुमार, पूर्व भाजपा प्रवक्ता पवन कुमार गुप्ता, मंजूर आलम, जयनारायण प्रसाद सहित बड़ी संख्या में जिले के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, व्यवसायी और गणमान्य लोग मौजूद रहे.
Also Read : नवादा में रक्षाबंधन पर महिलाओं और छात्राओं को बड़ी सौगात, 27-28 अगस्त को बसों में मुफ्त यात्रा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए