नवादा में हाईकोर्ट के आदेश के बाद बंद हुआ था भारी वाहनों का परिचालन, फिर शुरू होने से ग्रामीणों में नाराजगी

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

Nawada News : अकबरपुर के गोपालपुर मार्ग पर भारी हाइवा गाड़ियों के चलने से सड़कें जर्जर हो रही हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से भारी वाहनों पर रोक लगाने की मांग की है.

विज्ञापन

Nawada News : खखनुदुआ-गोपालपुर सड़क पर हाईकोर्ट के आदेश के बाद भारी वाहनों का परिचालन बंद किया गया था. लेकिन इन दिनों इस सड़क पर फिर से भारी वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है. इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है और ग्रामीणों ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

भारी वाहनों से सड़क खराब होने और दुर्घटना का खतरा

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर भारी वाहनों के परिचालन से सड़क की स्थिति लगातार खराब हो रही है. इसके साथ ही दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है. ग्रामीण कैप्टन अजय कृष्ण, निरंजन कुमार, मनोज कुमार एवं गोपालपुर के प्रभावित किसानों ने ग्रामीण सड़क पर भारी हाईवा के परिचालन पर रोक लगाने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि यदि भारी वाहनों के परिचालन पर रोक नहीं लगाई गई, तो सड़क की स्थिति और खराब हो सकती है तथा लोगों की परेशानी बढ़ेगी.

क्या कहते हैं पदाधिकारी

इस संबंध में अकबरपुर के सीओ संजय कुमार ने बताया कि भारी वाहनों को प्रशासन की ओर से बंद नहीं कराया गया था. अगर सड़क पर भारी वाहन चल रहे हैं, तो उन्हें रोकने का कोई आदेश नहीं है.

Also Read : मिलादुन्नबी पर धमौल बाजार में निकला जुलूस, नारों से गूंजा इलाका, दिखा भाईचारे का संदेश


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन