झारखंड में आदिवासी महिलाओं से शादी कर रहे घुसपैठियों को बर्दाश्त नहीं करेगी बीजेपी, बोले राजनाथ सिंह

इटखोरी मंदिर प्रांगण में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान. फोटो : विजय शर्मा
Jharkhand Politics: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि झारखंड में आदिवासी महिलाओं से शादी कर रहे घुसपैठियों को बीजेपी बर्दाश्त नहीं करेगी.
Table of Contents
Jharkhand Politics: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) झारखंड में आदिवासी महिलाओं से शादी कर रहे घुसपैठियों को बर्दाश्त नहीं करेगी. घुसपैठियों को झारखंड से बाहर निकाला जाएगा. ये बातें शनिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहीं. वह चतरा जिले के इटखोरी में परिवर्तन सभा को संबोधित कर रहे थे.
इटखोरी में भाजपा के परिवर्तन रथ को दिखाई हरी झंडी
इटखोरी के हाई स्कूल मैदान में हजारीबाग प्रमंडल के भाजपा के परिवर्तन रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद राजनाथ सिंह ने परिवर्तन सभा को संबोधित किया. परिवर्तन सभा में उन्होंने राहुल गांधी से लेकर हेमंत सोरेन तक पर हमला बोला. कांग्रेस, जेएमएम और आरजेडी को भी निशाने पर लिया.
भारत किसी दागी व्यक्ति को स्वीकार नहीं करेगा
राजनाथ सिंह ने झारखंड के मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन पर हमला बोलते हुए कहा कि भारत किसी भी दागी व्यक्ति को कभी स्वीकार नहीं करेगा. उन्होंने कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन को सत्ता से हटाने और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता में लाने का वक्त आ गया है.
हेमंत सोरेन ने लोकतंत्र से खिलवाड़ किया
रक्षा मंत्री ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारत की स्वस्थ लोकतांत्रिक प्रथाओं के साथ खिलवाड़ किया है. वह भ्रष्टाचार में लिप्त रहे हैं. इस बार के विधानसभा चुनाव में झारखंड की जनता उन्हें सत्ता से उखाड़ फेंकेगी. झारखंड में इस बार भाजपा की सरकार बनेगी. हमारी सरकार बनते ही विकास के काम शुरू होंगे और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी होगी.
राहुल गांधी ने सिखों को उकसाया है – राजनाथ सिंह
राजनाथ सिंह ने कहा कि झारखंड के विकास की राह में तीन रोड़े हैं – झामुमो, कांग्रेस और राजद. उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर भी हमला बोला. कहा कि राहुल गांधी ने विदेश में भारत की छवि धूमिल करने की कोशिश की. उन्होंने सिखों को उकसाया है.
रक्षा मंत्री ने भद्रकाली मंदिर में की पूजा-अर्चना
हजारीबाग प्रमंडल के परिवर्तन रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने से पहले इटखोरी स्थित प्रसिद्ध मां भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना की. यहां से वह सड़क मार्ग से हाई स्कूल मैदान इटखोरी पहुंचे और विशाल जनसभा को संबोधित किया.
Also Read
BJP Parivartan Yatra: झारखंड पहुंचे अमित शाह, साहिबगंज से भोगनाडीह तक डटे भाजपा नेता
एक-एक घुसपैठिये को चुन-चुनकर झारखंड से बाहर निकालेंगे, साहिबगंज में बोले अमित शाह
Video: अमित शाह को सुनने झारखंडी धाम में उमड़ी भीड़, परिवर्तन रथ को हरी झंडी दिखाएंगे
गिरिडीह में गरजे अमित शाह- परिवर्तन यात्रा का मकसद ‘महान झारखंड, विकसित झारखंड’
Jharkhand Trending Video
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




