ePaper

Jharkhand Naxal News: चतरा में नक्सलियों का तांडव, सड़क निर्माण में लगी मिक्सर मशीन फूंकी, 40 लाख का नुकसान

Updated at : 12 Jun 2024 7:47 PM (IST)
विज्ञापन
नक्सलियों द्वारा आग के हवाले किया गया वाहन

नक्सलियों द्वारा आग के हवाले किया गया वाहन

Jharkhand Naxal News: झारखंड के चतरा जिले में नक्सलियों ने बुधवार को तांडव मचाया. सड़क निर्माण में लगी मिक्सर मशीन को जंगल में फूंक दिया. इससे 40 लाख का नुकसान हुआ है.

विज्ञापन

Jharkhand Naxal News: कुंदा(चतरा), दीनबंधु/धर्मेंद्र-झारखंड के चतरा जिले में एक बार फिर नक्सलियों ने तांडव मचाया है. बुधवार की शाम कुंदा-लावालौंग पथ स्थित करिलगड़वा जाने वाली सड़क पर निर्माण कार्य में लगी मिक्सर मशीन को आग के हवाले कर दिया. इससे 40 लाख का नुकसान हुआ है. घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी सनोज चौधरी सीआरपीएफ व जिला बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. पुलिस ने नक्सलियों की धर-पकड़ के लिए अभियान शुरू कर दिया है.

जंगल में ड्राइवर व मजदूरों को गाड़ी से उतारकर फूंका
बताया जा रहा है कि चतरा के कुंदा जंगल में नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम उस वक्त दिया, जब मिक्सर मशीन अमौना गांव से मेटेरियल लेकर करिलगड़वा की ओर जा रही थी. इस दौरान गांव से आधा किमी दूर स्थित जंगल में नक्सलियों ने वाहन को रोककर चालक व मजदूरों को नीचे उतारा. सभी का मोबाइल छीन कर सिम निकाल कर तोड़ दिया, फिर मोबाइल लौटा दिया. इसके बाद वाहन से डीजल निकाल कर वाहन में आग लगा दी.

लेवी को लेकर वारदात को दिया गया अंजाम
बताया जा रहा है कि लेवी को लेकर नक्सलियों ने घटना को अंजाम दिया है. सड़क निर्माण कार्य जय मां अंबे कंस्ट्रक्शन के द्वारा कराया जा रहा है. घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है. घटना को अंजाम किस संगठन के द्वारा दिया गया है, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. क्षेत्र में टीएसपीसी व भाकपा माओवादी दोनों संगठन सक्रिय हैं.

दूसरी बार नक्सलियों ने काम किया प्रभावित
मालूम हो कि 12 जनवरी 2024 को नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे दो ट्रैक्टर व एक मिक्सर मशीन के टायर में गोली मार कर दहशत फैलायी थी. घटना के बाद तीन माह तक काम बंद रहा. अप्रैल से काम शुरू हुआ. इस बीच दोबारा घटना को अंजाम दिया गया. संवेदक ने बताया कि इस क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर विशेष रूप से सड़क बनाने की जिम्मेवारी जिला प्रशासन के द्वारा दी गयी थी. इस तरह की घटना से मनोबल कम हुआ है.

Also Read: चतरा में ऑनर किलिंग : प्रेम प्रसंग से नाराज भाइयों ने बहन को टांगी से काट डाला, फरार

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola