आठ माह से खराब है यादव टोला में लगी जलमीनार

बारियातु गांव के यादव टोला में लगी जलमीनार आठ माह से खराब है. इस वजह से टोला के लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है.
गिद्धौर. बारियातु गांव के यादव टोला में लगी जलमीनार आठ माह से खराब है. इस वजह से टोला के लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है. गर्मी के दस्तक देते ही लोगों को पेयजल संकट की चिंता सताने लगी है. जलमीनार का निर्माण पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में किया गया था. कुछ माह तक टोला के लोगों को पानी मिला. इसके बाद से जलमीनार खराब पड़ी है. ग्रामीणों ने इसकी जानकारी कई बार विभाग के पदाधिकारी व पंचायत प्रतिनिधियों को दी, लेकिन किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया. टोला के सुरेश यादव, शंकर भुइयां, धनेश्वरी देवी व शीला कुमारी ने उपायुक्त से जलमीनार को अविलंब दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि गर्मी में पानी के लिए भटकना नहीं पड़े.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




