ePaper

शहर के कई मुहल्लों में चापानल खराब, लोगों को हो रही परेशानी

Updated at : 03 May 2025 8:00 PM (IST)
विज्ञापन
शहर के कई मुहल्लों में चापानल खराब, लोगों को हो रही परेशानी

उपायुक्त के आदेश की हो रही है अनदेखी

विज्ञापन

: उपायुक्त के आदेश की हो रही है अनदेखी चतरा. शहर के कई मुहल्लों में चापानल खराब पड़े हैं, जिससे लोगों को गर्मी के दिनों में पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है. कुछ दिन पूर्व उपायुक्त रमेश घोलप ने नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी को शहर में खराब पड़े चापानलों की मरम्मत कराने का निर्देश दिया था, इसके बाद भी चापानलों की मरम्मत नहीं की गयी. कहीं एक साल से, तो कहीं छह माह से, तो कहीं दो माह से चापानल खराब पड़ा हुआ है, जिससे लोगों को गर्मी में पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है. शहर के धंगरटोली मुहल्ला मस्जिद के समीप का चापानल दो माह से खराब पड़ा है. चापानल की मरम्मत की ओर नगर परिषद का ध्यान नहीं है. लोगों ने कई बार चापानल मरम्मत की मांग नगर परिषद के पदाधिकारियों से की, लेकिन आज तक मरम्मत नहीं की गयी है. इसके अलावा बिंड मुहल्ला समेत अन्य मुहल्लों में चापानल खराब पड़े हुए हैं. लोगों ने शहर में खराब पड़े चापानलों की अविलंब मरम्मत कराने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola