व्यक्ति के जीवन में मातृभाषा का अहम योगदान : सचिव

Updated:
विज्ञापन
व्यक्ति के जीवन में मातृभाषा का अहम योगदान : सचिव

लाला प्रीतम बीएड कॉलेज में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के वैश्विक स्तर पर महत्व विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

चतरा़ लाला प्रीतम बीएड कॉलेज में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के वैश्विक स्तर पर महत्व विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया. मौके पर कॉलेज के सचिव सह निदेशक लाला प्रसाद साहू ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के जीवन में मातृभाषा का अहम योगदान होता है. यह भाषा व्यक्ति के व्यक्तित्व को दर्शाती है. व्याख्याता रंजीत कुमार ने कहा कि मातृभाषा अस्मिता व संस्कृति को बढ़ाने का कार्य करती है. इस दृष्टि से नयी शिक्षा नीति में इसका विशेष महत्व है. सेमिनार में व्याख्याता बबिता कुमारी, डॉ प्रकाश कुमार, प्रशिक्षु शिक्षिका रितांजलि कुमारी, बाबर अली व राजेश्वर साव ने भी अपने विचार रखे. इस अवसर पर राखी कुमारी, जुही कुमारी, सुनीता कुमारी, नेहा कुमारी, काजल कुमारी, अंजली कुमार, रंजीत रविदास, आशीष कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola