सहमति के बगैर कंपनी ने कार्य किया, तो आंदोलन

Published by : ANUJ SINGH Updated At : 16 Nov 2025 7:16 PM

विज्ञापन

आम्रपाली कोल परियोजना से विस्थापित होन्हे के ग्रामीणों की बैठक बालाटांड़ में हुई.

विज्ञापन

टंडवा. आम्रपाली कोल परियोजना से विस्थापित होन्हे के ग्रामीणों की बैठक बालाटांड़ में हुई. इसकी अध्यक्षता बलराम यादव ने की, संचालन हुलास यादव ने किया. बैठक में विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में सर्वसम्मति से नयी कंपनी को लेकर कई निर्णय लिये गये. रैयतों ने एकजुट होकर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करने का निर्णय लिया. आम्रपाली परियोजना में खनन कार्य के लिए सीसीएल की ओर से अधिकृत कंपनी एनसीसी ग्रामीणों के साथ वार्ता करने के बाद कार्य प्रारंभ व किसी भी परिस्थिति में बिना ग्रामीणों के सहमति के कार्य प्रारंभ करने पर जोरदार आंदोलन किया जायेगा. मौके त्रिवेणी यादव, भुवनेश्वर यादव, कल्लू यादव, सुदेश यादव, मुद्रिका भुइयां, झनकु गंझू, सुदेश राम, सुनील घांसी, प्रभु यादव, आकाश यादव, सुदीप यादव, सुनील राम समेत कई उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola