हाइवा ने बाइक सवार को लिया चपेट में, पति-पत्नी सहित दो बच्चे घायल

Updated:
विज्ञापन
हाइवा ने बाइक सवार को लिया चपेट में, पति-पत्नी सहित दो बच्चे घायल

घटना के बाद चालक हाइवा लेकर फरार हो गया.

विज्ञापन

गिद्धौर. थाना क्षेत्र के ठाकुरबाड़ी मुहल्ला के लखन दांगी के घर के समीप शनिवार की सुबह कोयला लदा हाइवा ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बाइक पर सवार चतरा सदर थाना क्षेत्र के जांगी गांव निवासी अजय रविदास, उनकी पत्नी रीना देवी व दो बच्चे घायल हो गये. घटना के बाद चालक हाइवा लेकर फरार हो गया. घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से पूर्व पंसस महादेव दांगी व शिक्षक सुनील कुमार दास ने अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया गया. घटना में पति-पत्नी के सिर में गंभीर चोट लगी है. वहीं बच्चो को हल्की चोट आयी है. जानकारी के अनुसार, अजय अपने रिश्तेदार के यहां दुआरी गांव से विवाह समारोह से बाइक से घर लौट रहे थे. इस दौरान हाइवा ने अपनी चपेट में ले लिया. सूचना पाकर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता दल बल के साथ वहां पहुंच कर मामले की जानकारी ली. मालूम हो कि थाना क्षेत्र में हाइवा का कहर जारी है. आये दिन कहीं न कहीं हाइवा की चपेट में आने से लोग घायल हो रहे हैं. काफी संख्या में कोयला लदा हाइवा कटकमसांडी रेलवे साइडिंग आवागमन करते हैं. लोगों ने हाइवा की रफ्तार पर अंकुश लगाने के लिए पहल करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola