हाइवा ने बाइक सवार को लिया चपेट में, एक की मौत

Published by : VIKASH NATH Updated At : 13 Aug 2025 10:07 PM

विज्ञापन

कान्हाचट्टी के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजपुर-जोलडीहा मुख्य पथ स्थित गेरी गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ.

विज्ञापन

13 सीएच 11- घटनास्थल पर लगी भीड़. कान्हाचट्टी. कान्हाचट्टी के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजपुर-जोलडीहा मुख्य पथ स्थित गेरी गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. तेज रफ्तार हाइवा (जेएच 12 के 9667) ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान जोरी थाना क्षेत्र के कांशडाबर गांव निवासी बिनेश्वर कुमार (18 वर्ष), पिता स्व. चेतु गंझु के रूप में हुई है. घायल युवक तिलेश्वर सिंह भोगता को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हजारीबाग रेफर कर दिया गया है. मृतक की बुआ सुमा देवी ने बताया कि दोनों युवक किसी काम से राजपुर गये थे और लौटते समय यह हादसा हुआ. घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संदीप कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और हाइवा को जब्त कर थाना ले आये. हालांकि, चालक घटना के बाद फरार हो गया. इस हादसे से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. परिजनों और ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola