तीन साल से अधूरा पड़ा है गेस्ट हाउस

Updated:
विज्ञापन
तीन साल से अधूरा पड़ा है गेस्ट हाउस

मां कौलेश्वरी पर्वत पर 1.5 करोड़ की लागत से बन रहा गेस्ट हाउस तीन साल से अधूरा पड़ा है. गेस्ट हाउस का निर्माण पर्यटन विभाग द्वारा आवंटित मद से झारखंड पुलिस कॉरपोरेशन द्वारा किया जा रहा है.

विज्ञापन

जोरी. मां कौलेश्वरी पर्वत पर 1.5 करोड़ की लागत से बन रहा गेस्ट हाउस तीन साल से अधूरा पड़ा है. गेस्ट हाउस का निर्माण पर्यटन विभाग द्वारा आवंटित मद से झारखंड पुलिस कॉरपोरेशन द्वारा किया जा रहा है. इसके संवेदक अमरनाथ गुप्ता हैं. गेस्ट हाउस दो तल्ले बनाना है, लेकिन लगभग तीन साल बीतने के बावजूद अभी तक पहले तल्ले की ढलाई तक की दीवार भी पूरी नहीं हुई है. संवेदक की लापरवाही के कारण निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है. मां कौलेश्वरी प्रबंधन समिति के लोगो के आग्रह के बाद भी संवेदक पर कोई असर नहीं है. आठ जनवरी 2025 को जिला समाहरणालय के सभा कक्ष में आयोजित उपयुक्त रमेश घोलप की अध्यक्षता में जिला पर्यटन संवर्धन परिषद की बैठक में अधिसूचित पर्यटन स्थलों पर निर्माणाधीन विकास कार्यों को अविलंब पूर्ण करने का सख्त निर्देश दिया गया था. हंटरगंज प्रखंड स्थित तीन धर्मों के संगम स्थल मां कुलेश्वरी पर्वत ””””ए”””” श्रेणी में सूचीबद्ध है. इस पर्वत पर देश-विदेश से पर्यटक आते हैं. उन्हें ठहरने के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध कराये जाने को लेकर ही गेस्ट हाउस का निर्माण कराया जा रहा है. पर्वत क्षेत्र में कई अन्य विकास कार्य भी कराया जाना है. इस संबंध में संवेदक अमरनाथ गुप्ता से फोन कर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola