18 लाख इनामी उग्रवादी आक्रमण सहित चार गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
18 लाख इनामी उग्रवादी आक्रमण सहित चार गिरफ्तार

पुलिस ने 18 लाख के इनामी टीएसपीसी संगठन के रीजनल कमांडर आक्रमण उर्फ रवींद्र गंझू उर्फ रामनविनायक सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है,

विज्ञापन

चतरा. पुलिस ने 18 लाख के इनामी टीएसपीसी संगठन के रीजनल कमांडर आक्रमण उर्फ रवींद्र गंझू उर्फ रामनविनायक सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है, इसमें लावालौंग निवासी आक्रमण की पत्नी सह लावालौंग के पूर्व प्रमुख नीलम देवी, साला कुंदा थाना क्षेत्र के लुकुइया गांव निवासी अमृत गंझू व रामगढ़ जिले के मांडू थाना क्षेत्र के कतर गांव निवासी सचिन कुमार शामिल है. सभी की गिरफ्तार हंटरगंज थाना क्षेत्र के पत्सुगिया पुल के पास से की गयी. उनके पास से क्रेटा वाहन भी जब्त किया गया है. आक्रमण की निशानदेही पर अमेरिकन राइफल सहित भारी मात्रा में गोली व हथियार बरामद किया गया. आक्रमण पर झारखंड सरकार ने 15 लाख व एनआइए ने तीन लाख इनाम घोषित किया था. यह जानकारी एसपी विकास कुमार पांडेय ने रविवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में दी. उन्होंने कहा कि सूचना मिली थी कि शनिवार की कुख्यात उग्रवादी आक्रमण अपने कुछ सदस्य के साथ बिहार के तरफ से हंटरगंज होते हुए पलामू जानेवाला है. सूचना के आलोक में एसडीपीओ संदीप सुमन के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हंटरगंज थाना क्षेत्र में कई स्थानों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान शेरघाटी से हंटरगंज रोड में पत्सुगिया पुल के पास उक्त वाहन को रोकने के लिए टॉर्च से इशारा किया. वाहन चेकिंग स्थान से थोड़ा पहले ही रुक गया. अचानक एक आदमी तेजी से गाड़ी से उतर कर जंगल की ओर भागने लगा. जवानों ने उसे दौड़ा कर पकड़ा तो पाया कि कुख्यात उग्रवादी आक्रमण है. वहीं तीन अन्य को वाहन से पकड़ा गया. वाहन से कई गोली व हथियार बरामद किया गया. आक्रमण की निशानदेही पर कई स्थानों से हथियार व गोली बरामद किया गया. छापामारी टीम में एसडीपीओ के अलावा पुलिस निरीक्षक सह सदर थाना प्रभारी विपिन कुमार, हंटरगंज पुलिस निरीक्षक पप्पू कुमार शर्मा, सिमरिया थाना प्रभारी मानव मयंक, सदर थाना के एसआई हरिशचंद्र तिरवार समेत कई जवान शामिल थे. जब्त हथियार व गोली क्रेटा वाहन (जेएच 01 ईयू 7207) से तुर्की निर्मित 9 एमएम के तीन पिस्टल, एक देशी कट्टा, 9 एमएम के 15 गोली, सात मोबाईल, तीन डोंगल (राउटर) जब्त किया गया. आक्रमण के निशानदेही पर एक अमेरिकन एम-16 एएल राइफल, एक एसएलआर राईफल, दो .315 बोर की देसी राइफल, एक 7.62 एमएम का देसी पिस्टल, तीन 7.65 एमएम का देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा, तीन एम-16 एएल राइफल का मैगजीन, एक एसएलआर का मैगजीन, दो अन्य पिस्टल के मैगजीन, 9एमएम के 4597 गोली, 5.56 एमएम का 172 गोली, .315 एमएम का 100 गोली, एम-16 का 90 गोली,7.62 एमएम का 20 गोली, एक चितकबरा रंग का मैगजीन पाउच जब्त किया गया. आक्रमण का आपराधिक इतिहास आक्रमण पर चतरा, पलामू, लातेहार व हजारीबाग जिले के विभिन्न थानो में 75 मामले दर्ज है. जिसमें हत्या, आर्म्स एक्ट, मुठभेड़, अपहरण, फिरौती, लेवी वसूलने समेत कई मामले दर्ज है. सबसे अधिक चतरा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रो में 49 मामला दर्ज है. वहीं पलामू के विभिन्न थानो में दस, लातेहार जिले के विभिन्न थानो में 14 व हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना में दो मामला दर्ज है. इसके अलावा बिहार के औरंगाबाद, गया समेत कई जगहों पर मामला दर्ज है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola