रिकॉर्ड से छेड़छाड़ करनेवाले दो कर्मियों पर प्राथमिकी हुई

Updated at : 07 Mar 2025 8:14 PM (IST)
विज्ञापन
रिकॉर्ड से छेड़छाड़ करनेवाले दो कर्मियों पर प्राथमिकी हुई

जिला अभिलेखागार कार्यालय (रिकॉर्ड रूम) में रेकॉर्ड में छेड़छाड़ करने वाले दो कर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. कार्यालय के प्रभारी पदाधिकारी अनुरंजन झा ने सदर थाना में आवेदन देकर कार्यालय कर्मचारी इंद्रजीत कुमार व अजीत कुमार पर प्राथमिकी दर्ज कराया है.

विज्ञापन

चतरा. जिला अभिलेखागार कार्यालय (रिकॉर्ड रूम) में रेकॉर्ड में छेड़छाड़ करने वाले दो कर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. कार्यालय के प्रभारी पदाधिकारी अनुरंजन झा ने सदर थाना में आवेदन देकर कार्यालय कर्मचारी इंद्रजीत कुमार व अजीत कुमार पर प्राथमिकी दर्ज कराया है. जानकारी के अनुसार टंडवा गांव निवासी विनोद कुमार पासवान ने पंजी टू में छेड़छाड़ से संबंधित उपायुक्त से शिकायत की थी. शिकायत के आलोक में 16 दिसंबर 2024 को त्रिस्तरीय जांच कमेटी बनायी गयी. जांच में छेड़छाड़ का आरोप सत्य पाया गया. इसके बाद तत्कालीन दोनों कर्मचारियों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी. कर्मचारियों ने 27 जून 2023 से 25 अक्तूबर 2023 के बीच पंजी टू में छेड़छाड़ किया था. इस संबंध में थाना प्रभारी विपिन कुमार ने कहा कि आवेदन के आधार पर कांड संख्या 88/25 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है, आगे की कार्रवाई की जा रही है. मालूम हो कि विधायक जनार्दन पासवान ने गुरुवार को विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अभिलेखागार कार्यालय में रिकॉर्ड में छेड़छाड़ का मामला उठाया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola