पानी को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल

Updated:
विज्ञापन
पानी को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल

शहर के शहादत चौक में पानी को लेकर मंगलवार की शाम दो पक्षो में जमकर मा���पीट हुई. जिसमें दोनों ओर से कई लोग घायल हो गये.

विज्ञापन

चतरा. शहर के शहादत चौक में पानी को लेकर मंगलवार की शाम दो पक्षो में जमकर मारपीट हुई. जिसमें दोनों ओर से कई लोग घायल हो गये. मारपीट के बाद दोनों पक्षों से काफी संख्या में लोग सदर थाना पहुंचे. दोनों ओर से थाना में आवेदन दिया गया. जानकारी के अनुसार मस्जिद-ए-अख्लाश के जमीन पर मो शफीक द्वारा डीप बोरिंग कराया गया है, जिससे मो शफीक अपने घर व कुछ मस्जिद में पानी का उपयोग होता था. लेकिन गर्मी आते ही पानी कम देने लगा. जिससे शफीक मस्जिद में पानी देना बंद कर सिर्फ खुद पानी का उपयोग कर रहा था. इसी बात को लेकर बैठक हुई, जिसमें मुहल्लेवासी व मो शफीक के पुत्रों के बीच तू-तू, मैं-मैं हुई. इसके बाद मारपीट होने लगी. इस संबंध में थाना प्रभारी विपिन कुमार ने कहा कि दोनो ओर से आवेदन मिला है, मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola