होली मिलन समारोह में जम कर उड़े रंग-गुलाल
Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 02 Mar 2026 7:59 PM
एक-दूसरे को गुलाल लगा होली की शुभकामनाएं दी
: एक-दूसरे को गुलाल लगा होली की शुभकामनाएं दी चतरा. चतरा कॉलेज परिसर में सोमवार को अभाविप की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी शामिल हुए. लोगों ने एक-दूसरे को रंग गुलाल लगा कर होली की बधाई दी. होली के गीतों का आनंद उठाया. जिप उपाध्यक्ष ने कहा कि होली सामाजिक समरस्ता का पर्व है. सभी को शांतिपूर्ण रूप से होली मनाना चाहिए. इसके बाद किशन इंद्रजीत, चंदन, उदय पांडेय, शिवानी पांडेय, राहुल प्लास्टर ने एक से बढ़ कर एक होली गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों झुमाया. मौके पर नगर परिषद के अध्यक्ष प्रत्याशी अमन यादव, अभाविप के विशाल प्रजापति समेत कई कार्यकर्ता व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. जिला परिषद में होली उत्सव : जिला परिषद कार्यालय में होली उत्सव का आयोजन किया गया. मौके पर जिप अध्यक्ष ममता कुमारी, उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी, डीडीसी अमरेंद्र कुमार सिन्हा, जिला अभियंता ए रहमान ने सभी को रंग गुलाल लगा कर होली की बधाई दी. साथ ही कहा कि होली रंगों का त्योहार है. सभी गिले शिकवे भूल कर आपस में होली मनायें. मौके पर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्य होली के गीत पर झूमे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










