16 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ आठ युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
16 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ आठ युवक गिरफ्तार

सदर पुलिस ने बाबा घाट मैदान के पास स्थित निर्माणाधीन मकान से 16 पुड़िया (11.97 ग्राम कागज सहित) ब्राउन शुगर के साथ आठ युवकों को गिरफ्तार किया है. साथ ही दो मोबाइल जब्त किया है.

विज्ञापन

चतरा. सदर पुलिस ने बाबा घाट मैदान के पास स्थित निर्माणाधीन मकान से 16 पुड़िया (11.97 ग्राम कागज सहित) ब्राउन शुगर के साथ आठ युवकों को गिरफ्तार किया है. साथ ही दो मोबाइल जब्त किया है. गिरफ्तार लोगो में चुड़ीहार मुहल्ला निवासी अविनाश कुमार, उज्ज्वल कुमार, किशुनपुर मुहल्ला निवासी गणेश साव, गुदरी बाजार निवासी मो फिरदौस, लाइन मुहल्ला निवासी मो सुफियान, गिद्धौर थाना क्षेत्र के जवाहर फिल्ड निवासी दीपक कुमार, राजपुर थाना क्षेत्र के चारू गांव निवासी सौरभ कुमार व इटखोरी थाना क्षेत्र के पितीज गांव निवासी दीपक कुमार दांगी शामिल है. यह जानकारी एसडीपीओ संदीप सुमन ने बुधवार को अनुमंडल कार्यालय स्थित अपने कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी. उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि निर्माणाधीन मकान में 10-12 युवक ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के साथ-साथ उसका सेवन कर रहे हैं. सूचना के आलोक में छापामारी टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त मकान की घेराबंदी कर छापेमारी की. इस दौरान उक्त सभी को पकड़ा गया. तलाशी में ब्राउन शुगर का पुड़िया मिला. शेष तीन-चार युवक अंधेरे का लाभ उठा कर भागने में सफल रहे. गिरफ्तार लोगो से इस धंधे में संलिप्त लोगों के बारे में पूछताछ में कई जानकारी मिली है. सभी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया गया. छापामारी टीम में एसडीपीओ के अलावा थाना प्रभारी विपिन कुमार, एसआई अनुरंजन कुजूर, हरिशचंद्र तिरवार, राहुल सिंह समेत कई जवान शामिल थे.

तीन युवकों का है आपराधिक इतिहास

एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार युवकों में से तीन का आपराधिक इतिहास रहा है, जिसमें अविनाश, सुफियान, फिरदौस शामिल है. अविनाश नक्सल सहित अन्य मामले में जेल जा चुका है. सुफियान छह बार ब्राउन शुगर और मारपीट मामले में जेल गया है. वहीं फिरदौस एक बार ब्राउन शुगर के मामले में जेल जा चुका है.

सूचना दें, होगी कार्रवाई : एसडीपीओ

एसडीपीओ ने आम लोगो से ब्राउन शुगर व अन्य मादक पदार्थों को बेचने और सेवन करनेवालों की सूचना देने की बात कही. सूचना पर कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने लोगों से एसपी चतरा के मोबाइल नंबर 9431706359 व एसडीपीओ चतरा के मोबाइल नंबर 9431706362 पर जानकारी देने की अपील की. साथ ही युवाओं से भी नशा का सेवन नहीं करने की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola