सुरेश राम 25 वर्षों से चला रहे रिक्शा, नहीं मिल रही पेंशन

Updated:
विज्ञापन
सुरेश राम 25 वर्षों से चला रहे रिक्शा, नहीं मिल रही पेंशन

पेंशन के लिए कई बार ब्लॉक व नगर परिषद में आवेदन दिया, लेकिन आज तक उन्हें पेंशन का लाभ नहीं मिला.

विज्ञापन

चतरा. शहर से सटे पकरिया निवासी सुरेश राम 25 वर्षों से रिक्शा चला कर अपना व अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं. जाड़ा, गर्मी व बरसात तीनों मौसम में रिक्शा चला कर परिवार का पेट पाल रहे हैं. 60 वर्ष से अधिक उम्र होने के बाद भी उन्हें वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रही है. पेंशन के लिए कई बार ब्लॉक व नगर परिषद में आवेदन दिया, लेकिन आज तक उन्हें पेंशन का लाभ नहीं मिला. वे रिक्शा चला कर हर रोज 200-250 रुपये कमा लेते हैं. सवारी कम लेकिन सामान ढोने का ज्यादा काम मिलता है. उन्होंने बताया कि सरकारी लाभ के नाम पर सिर्फ लाल राशन कार्ड है, उसमें भी डीलर द्वारा राशन कटौती कर दिया जाता है. सुरेश राम ने उपायुक्त से पेंशन का लाभ दिलाने व अंत्योदय कार्ड बनाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola