चतरा के कई मुहल्लों में पांच दिनों से पेयजलापूर्ति ठप

ठंड के मौसम में भी शहर के लोग पेयजल की संकट से जूझ रहे हैं.
चतरा. ठंड के मौसम में भी शहर के लोग पेयजल की संकट से जूझ रहे हैं. पुरानी टंकी से आपूर्ति होनेवाले कई मुहल्लों में पांच दिनों से पेयजलापूर्ति ठप हैं. इससे लोगों की काफी परेशानी बढ़ गयी है. चापाकल से पानी लाकर प्यास बुझा रहे हैं. शहर के दीभा मुहल्ला, धंगरटोली, चूड़ीहार मुहल्ला, जतराहीबाग समेत अन्य मुहल्लों में पेयजलापूर्ति ठप है. लोगों को सुबह से ही पानी की तलाश में लग जाना पड़ रहा है. घर से कुछ दूरी पर स्थित चापाकल से पानी लाकर प्यास बुझा रहे हैं. कई लोग आरओं का पानी खरीद काम चला रहे हैं. उपभोक्ताओं ने कहा कि कई माह से पेयजलापूर्ति नियमित रूप से दो-तीन दिनों के अंतराल में किया जा रहा है. पिछले पांच दिनों से पेयजलापूर्ति ठप रहने से परेशानी हो रही है. उपभोक्ताओं ने उपायुक्त कीर्तिश्री जी से नियमित पेयजलापूर्ति कराने की मांग की हैं. बता दें कि शहर में तीन टंकी से पेयजलापूर्ति की जाती है, जिसमें पुरानी टंकी, काली पहाड़ी व प्रखंड कार्यालय के समीप बना जलमिनार शामिल है. सबसे अधिक उपभोक्ता पुरानी टंकी से ही आश्रित हैं. कई जगहों पर पाइप लिकेज: शहर के कई स्थानों पर पाइप लिकेज होने से पेयजलापूर्ति के दौरान सड़क पर पानी बहता रहता है. इससे हजारों लीटर पानी बर्बाद हो जाता है. साथ ही सड़क खराब होने लगती है. लोगों को आवागमन में दिक्कत होती हैं. वर्जन::: नगवां मोड़ के पास पाइप लिकेज होने के कारण पुरानी टंकी से पेयजलापूर्ति नहीं हो पा रही थी. पाइप की मरम्मत कर ली गयी हैं. सोमवार या मंगलवार से नियमित रूप से पेयजलापूर्ति की जायेगी. मनोज कुमार मुंडारी, कार्यपालक अभियंता
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




