टेंडर के बाद भी शुरू नहीं हुआ नाली का निर्माण

Updated:
विज्ञापन
टेंडर के बाद भी शुरू नहीं हुआ नाली का निर्माण

नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 शहादत चौक में शनिवार को प्रभात खबर आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें लोगो ने खुलकर मुहल्ले की समस्या रखी. उन्होंने बताया कि आज भी क्षेत्र के लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं.

विज्ञापन

चतरा़ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 शहादत चौक में शनिवार को प्रभात खबर आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें लोगो ने खुलकर मुहल्ले की समस्या रखी. उन्होंने बताया कि आज भी क्षेत्र के लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं. मुहल्ले में सबसे बड़ी समस्या नाली की है. नाली पूरी तरह से जर्जर हो गयी है. गंदा पानी का जमा होने से क्षेत्र में मच्छर का प्रकोप बढ़ गया है. हालांकि नाली का टेंडर हो गया है, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है. इसके अलावा मुहल्ले में कहीं भी सोलर मास्ट लाइट व स्ट्रीट लाइट नहीं लगी है. शाम होते ही मुहल्ला में अंधेरे में छा जाता है. नियमित साफ-सफाई भी नहीं होती है. पेयजल की समस्या से भी लोग जूझ रहे हैं, मुहल्ले में लगा चापानल खराब पड़ा हुआ है. बिजली तार के झूल रहे हैं. कुछ जगहों पर सड़क भी जर्जर है.

जर्जर नाली का निर्माण नहीं हुआ : मुमताज

मो मुमताज ने कहा कि मुहल्ले की नाली पूरी तरह से जर्जर हो गयी है, लेकिन इसके निर्माण की ओर किसी का ध्यान नही है. चापानल भी खराब पड़ा है, लेकिन चापानल की मरम्मत नहीं करायी जा रही है. जर्जर नाली के कारण पानी एक ही जगह पर जमा रहता है.

शाम होते ही मुहल्ला में अंधेरा छा जाता है : एजाज

मो एजाज आलम ने कहा कि मुहल्ले में कहीं भी स्ट्रीट लाइट नहीं लगी है. शाम होते ही मुहल्ला में अंधेरा पसर जाता है. नगर में रहने के बावजूद नगर का लाभ नहीं मिल पा रहा है. बिजली तार भी झूलता रहता है. शहादत चौक पर एक सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने की जरूरत है.

फॉगिंग मशीन का नहीं होता उपयोग : फिरोज

मो फिरोज ने कहा कि मुहल्ला में मच्छर का प्रकोप है, लेकिन फॉगिंग मशीन का उपयोग नहीं होता है. नियमित रूप से मुहल्ले में साफ-सफाई भी नहीं होती है. नाली निर्माण के लिए नगर परिषद द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है. नाली निर्माण के बाद ही मच्छर का प्रकोप कम होगा.

सड़क काफी संकीर्ण है : अब्दुल रसीद

हाजी अब्दुल रसीद ने कहा कि शहर का दूसरा लाइफ लाइन कहे जाने वाली सड़क काफी संकीर्ण है. मेन रोड व गुदरी बाजार पर जाम लगने से खैनी गोला व बड़का मंदिर की सड़क से ही आवागमन करते हैं, लेकिन नाली नहीं बनने के कारण सड़क संकीर्ण है. नाली से पहले सड़क बन गयी है.

जल्द नाली निर्माण होना चाहिए : सनाउल्लाह

मो सनाउल्लाह ने कहा कि मुहल्ला में सबसे बड़ी समस्या नाली का है, नाली का निर्माण जल्द होना चाहिए. सड़क बना दिया गया है, लेकिन नाली का निर्माण नहीं हुआ है. मुहल्ले में एक भी जगह सोलर स्ट्रीट लाइट नहीं लगी है. घरों के बाहर लगे बल्ब से कुछ जगहों पर उजाला रहता है.

जर्जर तार पर नहीं है ध्यान नहीं : फिरोजमो फिरोज आलम ने कहा कि मुहल्ले में कई जगहों पर तार जर्जर है. झूलते तार को दुरुस्त करने की ओर बिजली विभाग का ध्यान नहीं है. मुहल्ले में लगा ट्रांसफार्मर खराब होने पर खुद चंदा इकट्ठा कर मरम्मत कराते हैं. ट्रांसफार्मर बदलने में बिजली विभाग मोटी रकम लेता है.

जल्द नाली नहीं बनी तो राशि लैप्स हो जायेगी: वार्ड पार्षदवार्ड पार्षद आबिद हुसैन ने कहा कि बड़का मंदिर के सामने भारत इलेक्ट्रॉनिक से शहादत चौक होते हुए खैनी गोला तक नाली निर्माण को लेकर टेंडर निकला है, लेकिन आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है. जल्द नाली निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो राशि लैप्स हो जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola