खेल को प्रोत्साहित करने के लिए जिला प्रशासन कृतसंकल्पित
Published by : ANUJ SINGH Updated At : 13 Nov 2025 8:03 PM
झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार को साइकिल रैली व वाल पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
चतरा. झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार को साइकिल रैली व वाल पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. साइकिल रैली की शुरुआत समाहरणालय परिसर से हुई. रैली भेड़ीफॉर्म डैम पहुंची. इसमें उपायुक्त कीर्तिश्री जी, जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी, एसी अरविंद कुमार, एसडीओ सन्नी राज समेत काफी संख्या में पदाधिकारी व युवक-युवतियों ने हिस्सा लिया. सभी ने 14 किमी साइकिल चलायी. उपायुक्त ने कहा कि साइकिल रैली का उद्देश्य झारखंड के विकास पथ, पर्यावरण संरक्षण व पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार को जनभागीदारी के माध्यम से सशक्त बनाना है. साइकिल रैली के बाद भेड़ीफॉर्म डैम के पास वाल पेंटिंग प्रतियोगिता हुई. इसमें प्रतिभागियों ने झारखंड की संस्कृति, परंपरा व गौरवशाली इतिहास को चित्रों के माध्यम से दर्शाया. उपायुक्त ने कहा कि जिले में पर्यटन व खेल के क्षेत्र में अपार संभावनाएं है. इसे सशक्त बनाने की दिशा में जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है. खेल को प्रोत्साहित करने के लिए जिला प्रशासन हर संभव मदद करेगा. पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को 15 नवंबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










