ePaper

भारत को विकसित राष्ट्र बनाने पर किया गया चर्चा

Updated at : 08 Oct 2025 8:22 PM (IST)
विज्ञापन
भारत को विकसित राष्ट्र बनाने पर किया गया चर्चा

भाजपा जिला कार्यालय में मंगलवार को भारत को विकसित राष्ट्र बनाने को लेकर जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता की अध्यक्षता में बैठक हुई.

विज्ञापन

08 सीएच 1- बैठक में उपस्थित जिलाध्यक्ष व अन्य. चतरा. भाजपा जिला कार्यालय में मंगलवार को भारत को विकसित राष्ट्र बनाने को लेकर जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता की अध्यक्षता में बैठक हुई. जिसमें भारत को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को साकार करने के लिए कार्यक्रम व सम्मेलन की चर्चा की गयी. सम्मेलन में सरकार, उद्योगजगत, शिक्षाविदों व अन्य हितकारों के प्रतिनिधियों को शामिल करने की रणनीति पर चर्चा की गयी. चर्चा में जिलाध्यक्ष के अलावा जिला महामंत्री मृत्युंजय सिंह, बिंदेश्वरी यादव, कपिल पासवान, विद्यासागर आर्य, वीरेंद्र सिंह मुन्ना, अमित सिंह, चंपा सबरी, राजीव गुप्ता, संजय गुप्ता, काली यादव, बबलू सिंह समेत कई उपस्थित थे. सातवें दिन पहुंची एनडीआरएफ की टीम, शाम तक नहीं मिला सुराग इटखोरी. घटना के सातवें दिन बुधवार को एनडीआरएफ की टीम इटखोरी पहुंची. एनडीआरएफ के गोताखोर व नाविकों ने मोहाने नदी में युवक सोनू का तलाश किया. लगभग दो किमी तक नदी के पानी मे खोजा, लेकिन शाम चार बजे तक कोई सुराग नहीं मिला. मौके पर एसडीओ जहूर आलम, सीओ सविता सिंह व बीडीओ सोमनाथ बंकिरा उपस्थित थे. एनडीआरएफ के लोगों ने मोहाने नदी के संभावित स्थलों दुमोहान, पनघट, सोत आदि जगह पर खोजा, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चला. मालूम हो कि इटखोरी निवासी अशोक शर्मा का पुत्र सोनू शर्मा दो अक्टूबर को बक्सा नदी के तेज बहाव में बह गया था, अब तक कोई सुराग नहीं मिला है. घटना के दिन से ही स्थानीय स्तर पर उसकी खोज की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola