राजद गेरूआ पंचायत के अध्यक्ष बने धर्मेंद्र यादव

Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 05 Jun 2026 9:40 PM

विज्ञापन

राजद की पंचायत स्तरीय बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

हंटरगंज. प्रखंड की गेरुआ पंचायत में शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की पंचायत स्तरीय बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता राजद प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष देवलाल यादव ने की. इस दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने देश में बढ़ती महंगाई एवं बेरोजगारी को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की. साथ ही क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गयी. बैठक में बताया गया कि संगठन विस्तार अभियान के तहत सभी पंचायतों में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चयन किया जा रहा है. इसी क्रम में सर्वसम्मति से धर्मेंद्र यादव को पंचायत अध्यक्ष, राजा राम भारती को उपाध्यक्ष तथा अखिलेश यादव को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया. बैठक में मो वसीम अंसारी, राजेश भारती, छोटू यादव, केदार यादव, रंजन कुमार, अर्जुन यादव, सहदेव यादव, दिलीप भारती, छेदी यादव, बलक यादव, राजाराम भारती,अरविंद कुमार, उदय यादव, बबलू मियां, सत्येंद्र भारती समेत अन्य उपस्थित थे. संचालन मो आफाक अंसारी ने किया.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola