कौलेश्वरी मेले में आनेवाले भक्तों को कई सुविधाएं मिलेंगी : एसडीओ

Author Praveen
Updated:
विज्ञापन
कौलेश्वरी मेले में आनेवाले भक्तों को कई सुविधाएं मिलेंगी : एसडीओ

रामनवमी के अवसर पर कौलेश्वरी पर्वत पर नौ दिवसीय मेला लगता है. इस दौरान हर रोज पांच लाख से अधिक लोग मां कौलेश्वरी का दर्शन करने पहुंचते है.

विज्ञापन

हंटरगंज. रामनवमी के अवसर पर कौलेश्वरी पर्वत पर नौ दिवसीय मेला लगता है. इस दौरान हर रोज पांच लाख से अधिक लोग मां कौलेश्वरी का दर्शन करने पहुंचते है. यहां झारखंड के अलावा बिहार और यूपी के कई जिलों से लोग पहुंचते है. मेला में विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर गुरुवार को कौलेश्वरी प्रबंधन समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता एसडीओ जहुर आलम ने की. मौके पर उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा को लेकर समिति की ओर से हंटरगंज से हटवारिया तक बिजली, सड़क पर पेयजल, पर्वत के ऊपर शौचालय, स्नानागार, महिलाओं के लिए वस्त्र बदलने के लिए टेंट लगाया गया है. श्रद्धालुओं को कतार में खड़ा करने के लिए वोलेंटियर, शांति व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन, वाहन पार्किंग के लिए पार्किंग स्थल की व्यवस्था की गयी है. बैठक में जिप अध्यक्ष ममता कुमारी, एसडीपीओ संदीप सुमन, प्रमुख ममता कुमारी, सीओ अरुण मुंडा, बीडीओ निखिल गौरव कमान कच्छप, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वेद प्रकाश, थाना के एसआई नीतीश कुमार, अग्नि अघोत्री के अलावा दर्जन प्रबंधन समिति के सदस्य व पुजारी उपस्थित थे.

हादसे में साइकिल सवार घायल

गिद्धौर. थाना क्षेत्र के गांगपुर कब्रिस्तान के समीप बुधवार देर शाम बाइक और साइकिल के बीच टक्कर हो गयी. हादसे में साइकिल सवार गांगपुर गांव निवासी किशोरी साव घायल हो गये. बाइक पर सवार एक बच्ची व एक महिला भी चोट आयी हे. स्थानीय क्लिनिक में सभी का उपचार हुआ. जानकारी के अनुसार किशोरी साव गांव के मंदिर से अपने घर जा रहे थे. इस क्रम में चतरा की ओर से आ रही बाइक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Praveen

लेखक के बारे में

By Praveen

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola