शिक्षा से ही समाज व राष्ट्र का विकास संभव: विधायक

Published by : ANUJ SINGH Updated At : 17 Nov 2025 8:08 PM

विज्ञापन

रामनारायण प्लस टू उवि में सोमवार को राज्य के 25वां स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

हंटरगंज. रामनारायण प्लस टू उवि में सोमवार को राज्य के 25वां स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता प्रधानाध्यापक अनूप कुमार ने की, संचालन शिक्षक विनय कुमार सिंह व पुरुषोत्तम कुमार ने किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक जनार्दन पासवान, जिप अध्यक्ष ममता कुमारी शामिल हुए. यहां रंगोली समेत क्विज, चित्रांकन, भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें प्रखंड के सभी हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करनेवालों को सम्मानित किया गया. मौके पर विधायक ने कहा कि शिक्षा से ही समाज व राष्ट्र का विकास संभव है. जिप अध्यक्ष ने छात्रों को लगन के साथ पढ़ाई करने की बात कही. मौके पर छात्रों ने विद्यालय में सोलर प्लेट लगाने, चहारदीवारी देने, प्रार्थना शेड बनाने की मांग की. विधायक ने तीनों मांगों को अविलंब पूरा करने का आश्वासन दिया. मौके पर बीडीओ निखिल गौरव कमान कश्यप, जिप सदस्य प्रतिनिधि बेचन पासवान, 20 सूत्री उपाध्यक्ष वकील खान, मुखिया ब्रृजकिशोर सिंह, विधायक प्रतिनिधि रोशन सिंह, शिक्षक उमेश कुमार, बीआरसी विनय गुप्ता के अलावा कई उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola