संदिग्ध परिस्थिति में नाबालिग की मौत

Updated:
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थिति में नाबालिग की मौत

प्रतापपुर-कुंदा मुख्य पथ पर स्थित बलवादोहर में पुलिस ने बुधवार शाम सोनवर्षा गांव निवासी 16 वर्षीय नीरज कुमार यादव उर्फ भोला (पिता उमेश यादव) का शव बरामद किया.

विज्ञापन

प्रतापपुर. प्रतापपुर-कुंदा मुख्य पथ पर स्थित बलवादोहर में पुलिस ने बुधवार शाम सोनवर्षा गांव निवासी 16 वर्षीय नीरज कुमार यादव उर्फ भोला (पिता उमेश यादव) का शव बरामद किया. पुलिस ने गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. जानकारी के अनुसार नीरज बाइक पर सवार होकर बलवादोहर से अपनी दादी के घर जा रहा था. इधर, मृतक के परिजनों ने नीरज की हत्या की आशंका जतायी है. उनका कहना है कि साक्ष्य छुपाने के लिए दुर्घटना का रूप दिया गया है. मृतक के दादा जगदीश यादव ने थाना में आवेदन देकर 15 लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है. थाना प्रभारी कासिम अंसारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी.

महिला का शव कुआं से बरामद, हत्या का आरोप

हंटरगंज. कोसमाही में स्थित कुआं से पुलिस ने गुरुवार को आशा देवी (पति अनिल यादव) का शव बरामद किया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. इधर, मृतका के भाई गया जिला के शेरघाटी थाना रमना मेलाटांड़ निवासी कुंदन कुमार ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है. मृतका के भाई ने बताया कि आशा की शादी चार साल पहले हुई थी. उसके दो बच्चे हैं. शादी के बाद से उसका पति हमेशा प्रताड़ित करता था. बुधवार की शाम बहन की गोतनी ने बताया कि उसकी बहन कुआं में डूब गयी है. इस संबंध में थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola