इंटरव्यू देने जयपुर गये केदली के युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
इंटरव्यू देने जयपुर गये केदली के युवक की मौत

प्रखंड के केदली गांव निवासी 25 वर्षीय सरदार सागर सिंह (पिता नरेश सिंह) की मौत जयपुर में दो दिन पहले हो गयी. उसका अंतिम संस्कार बुधवार देर शाम कोडरमा में हुआ.

विज्ञापन

हंटरगंज. प्रखंड के केदली गांव निवासी 25 वर्षीय सरदार सागर सिंह (पिता नरेश सिंह) की मौत जयपुर में दो दिन पहले हो गयी. उसका अंतिम संस्कार बुधवार देर शाम कोडरमा में हुआ. सरदार सागर सिंह अपने बड़े पापा सरदार अर्जुन सिंह के साथ कोडरमा में रहता था. वह जिंदल कंपनी में आइटी इंजीनियर के पद पर कार्यरत था. उसका सलेक्शन अदानी कंपनी में हो गया था, जिसे लेकर दो दिन पहले दिल्ली से जयपुर इंटरव्यू देने गया था. इस दौरान होटल में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गयी. होटल स्टाफ ने उसे जयपुर के अस्पताल में भर्ती कराया. वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. सागर सिंह की शादी अप्रैल में कोलकाता में होने वाली थी. उसकी मौत से केदली गांव में मातम छा गया. काफी संख्या में लोग उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने कोडरमा गये. उसके निधन पर सरदार ज्ञान सिंह, सरदार प्रताप सिंह, सरदार शमशेर सिंह, सरदार तखत सिंह, सरदार धर्मेंद्र सिंह, सरदार परमेश्वर सिंह व सरदार पप्पू सिंह ने शोक व्यक्त किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola