सामान्य सड़क से हो रही कोयले की ढुलाई, दुर्घटना की आशंका

Updated:
विज्ञापन
सामान्य सड़क से हो रही कोयले की ढुलाई, दुर्घटना की आशंका

आम्रपाली कोल परियोजना से सामान्य सड़क से कोयला की ढुलाई हो रही है. नियमों को ताक पर रख कर कोयले की ढुलाई की जा रही है.

विज्ञापन

चतरा. आम्रपाली कोल परियोजना से सामान्य सड़क से कोयला की ढुलाई हो रही है. नियमों को ताक पर रख कर कोयले की ढुलाई की जा रही है. सिमरिया-टंडवा पथ से कोयले की ढुलाई की जा रही है. दिन-रात कोयला लदा वाहनों का परिचालन होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है. उक्त पथ पर हमेशा अन्य छोटी-बड़ी वाहनों का परिचालन होता रहता है. हाइवा को चलने से हमेशा की दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. कई बार दुर्घटना में लोगों की मौत भी हो चुकी है. आम्रपाली गेट नंबर एक से लेकर चुंदरूधाम मंदिर तक हमेशा कोयला लदा वाहनों का परिचालन होता है. सीसीएल द्वारा सड़क किनारे कोयला निकालने के लिए गड्ढा किया गया है. वाहनों की हल्की सी चूक से बड़ी दुर्घटना घट सकती है. उक्त सड़क से कोयले की ढुलाई पर रोक लगाने को लेकर ग्रामीणों द्वारा कई बार विरोध किया गया. पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता ने उक्त पथ से कोयले की ढुलाई का विरोध कर चुके है. इसी पथ में कटिया, मुरबे से लेकर डाड़ी के नो इंट्री प्वाइंट तक हमेशा कोयला लदा वाहनों की लंबी कतार लगी रहती है, जो हमेशा दुर्घटना को आमंत्रित करता रहता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola