चतरा: जबड़ा चेकनाका के पास कोल वाहन ने युवक को रौंदा, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 10 Jun 2026 9:18 AM
ग्रामीणों ने मुआवाज की मांग को लेकर किया चतरा रांची मुख्य मार्ग को जाम
Chatra News: चतरा-रांची मुख्य मार्ग पर हुए सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है. पूरी खबर नीचे पढ़ें.
दीनबंधू/धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट
Chatra News: सिमरिया के चतरा-रांची मुख्य पथ स्थित जबड़ा चेकनाका के पास मंगलवार की रात कोल वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंद डाला. जिससे युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. मृतक युवक की पहचान जबड़ा के संदली गांव निवासी प्रदीप बाखला 28 वर्षीय (पिता स्व. सोहर बाखला) के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को बरामद कर थाना ले आई.
हादसे के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण
घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर चतरा रांची मुख्य मार्ग को चेकनाका के पास जाम कर दिया. ग्रामीण मृतक के परिजन को 50 लाख रुपये और एक नौकरी देने के साथ साथ टंडवा में जो मुआवजा दी जाती है उसी के तहत मुआवजा देने की मांग कर रहे है. पुलिस द्वारा शव ले जाने पर भी ग्रामीण और परिजन गुस्से में है. सड़क जाम से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई जिससे आवागमन ठप हो गया है. जानकारी के अनुसार युवक लोहरदगा से बाइक से अपने घर संदली लौट रहा था. इस दौरान कोल वाहन ने चेकनाका के पास उसे अपने चपेट में ले लिया, जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. सड़क जाम रात 11 बजे से लेकर समाचार लिखे जाने तक लगा हुआ था.
तीन दिन के अंदर चेकनाका पर तीन युवकों की हुई दर्दनाक मौत
जबड़ा चेकनाका के पास तीन दिन के अंदर तीन युवकों की दर्दनाक मौत हुई है. शनिवार को इस चेकनाका के पास बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई थी. मृतको में दुंदुआ गांव निवासी गणेश भुइयां और बंसत भुइयां की मौत हो गई थी. दूसरी घटना में मंगलवार रात बाइक सवार प्रदीप बाखला की मौत हुई. इस सड़क पर लागातर हो रही दुर्घटना ने लोगों को झकझोर दिया है. आए दिन हो रही सड़क दुर्घटना में युवकों की मौत से इस क्षेत्र के लोग आहत है.
लोगो ने प्रशासन से दूसरे जगह पर चेकनाका लगाने की मांग की
स्थानीय लोगों ने यहां से चेकनाका हटाकर पेट्रोल पंप के आगे नो इंट्री का चेकनाका लगाने की मांग की है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस जगह पर नो इंट्री का चेकनाका लगने से लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं. दोनों ओर वाहनों के लगने से आने जाने वाले लोगों को हमेशा परेशानी होती है. साथ ही सड़क पार करने में दिक्कतों का सामाना करना पड़ता है.
इसे भी पढ़ें: झारखंड में जल, जंगल, जमीन को संरक्षित कर सकती है लैंडस्केप एप्रोच पॉलिसी, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में कामयाब
इसे भी पढ़ें: सीएम हेमंत सोरेन का अधिकारियों को निर्देश, हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने में न हो कोई ढिलाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










