आपसी रंजिश में उजाड़ा घर: चतरा में बेटे ने की बुजुर्ग पिता की हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

चतरा में बेटे ने अपने पिता की कर डाली हत्या, Pic Credit- AI, Only For Symbolism
Chatra Crime News: चतरा जिले के कान्हाचट्टी प्रखंड स्थित लारालुट्टुदाग गांव में रविवार देर रात भोला यादव ने अपने पिता कुलेश्वर यादव की हत्या कर दी. इस घटना में भोला की पत्नी और उसके साले की संलिप्तता की भी आशंका जताई जा रही है. राजपुर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
Chatra Crime News, चतरा, (दीनबंधु की रिपोर्ट): चतरा जिले के कान्हाचट्टी प्रखंड अंतर्गत लारालुट्टुदाग गांव में रविवार की देर रात रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. दरअसल हुआ ये कि आपसी विवाद की सनक में एक बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी. घटना के बाद से गांव में मातम और तनाव का माहौल व्याप्त है.
रात के सन्नाटे में खूनी संघर्ष
जानकारी के अनुसार, घटना रविवार रात लगभग 10:30 बजे की है. आरोपी भोला यादव का अपने पिता कुलेश्वर यादव के साथ किसी बात को लेकर बहस हो गया. ये विवाद बाद में इतना बढ़ गया कि भोला ने अपने पिता पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
Also Read: मनोहरपुर में भीषण सड़क हादसा : पुल के नीचे गिरी बारातियों से भरी पिकअप, 2 की मौत
पत्नी और साले पर भी संलिप्तता का आरोप
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस जघन्य हत्याकांड में भोला यादव अकेला नहीं था. बताया जा रहा है कि इस वारदात में उसकी पत्नी और साला भी कथित रूप से शामिल थे. पुलिस इन पहलुओं की भी गंभीरता से जांच कर रही है कि क्या यह हत्या किसी सुनियोजित साजिश का परिणाम है.
पुलिस की कार्रवाई और छापेमारी
घटना की सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और दलबल के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद कुलेश्वर यादव के शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया है. थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में हत्या का कारण आपसी विवाद सामने आया है. पुलिस ने आरोपियों की धर-पकड़ के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया है और संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.
Also Read: झारखंड के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










