चतरा: जर्जर सड़क पर धान रोपकर ग्रामीणों ने जताया विरोध, जगह-जगह बनें गड्ढे

Updated:
विज्ञापन

सड़क पर धनरोपनी करते स्थानीय लोग

टंडवा में कोयला और फ्लाई ऐश की ट्रांसपोर्टिंग से जर्जर हुई सड़क और लगातार लगने वाले जाम के विरोध में ग्रामीणों ने अनोखा प्रदर्शन किया. उन्होंने सड़क के गड्ढों में धान रोपकर अपना गुस्सा जाहिर किया.

विज्ञापन

टंडवा (चतरा): चुंदरु धाम के समीप कोयला और फ्लाई ऐश की ट्रांसपोर्टिंग से जर्जर हुई सड़क व लगातार लग रहे जाम के विरोध में सोमवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. पेटो पंचायत की मुखिया कौशल्या देवी, कांग्रेस के जिला महासचिव रवींद्र गुप्ता और भाजपा नेता अमित गुप्ता के नेतृत्व में ग्रामीणों ने टंडवा-केरेडारी मुख्य सड़क पर प्रदर्शन किया और प्रशासन, सीसीएल व एनटीपीसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में धनरोपनी कर अनोखे ढंग से अपना विरोध दर्ज कराया.

15 अगस्त तक का अल्टीमेटम

ग्रामीणों ने कहा कि भारी वाहनों के लगातार परिचालन से सड़क पूरी तरह जर्जर हो गयी है. आये दिन घंटों जाम लगता है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. उन्होंने कोयला व फ्लाई ऐश की ढुलाई के लिए अलग ट्रांसपोर्टिंग सड़क बनाने तथा क्षतिग्रस्त सड़क की तत्काल मरम्मत की मांग की. ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि 15 अगस्त तक स्थायी समाधान नहीं हुआ, तो क्षेत्र के लोग आंदोलन करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और संबंधित कंपनियों की होगी.

साइकिल से बच्चे नहीं जा पा रहे स्कूल

प्रदर्शन में शामिल छात्राओं ने बताया कि पहले वे साइकिल से स्कूल जाती थीं, लेकिन सड़क की बदहाल स्थिति के कारण अब गिरने के डर से पैदल जाना पड़ता है. आंदोलन में गुरुदयाल साव, राजेश कुमार, प्रदीप राम, बसंत कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और छात्राएं मौजूद थीं.

ये भी पढ़ें...

अपराध की दुनिया में पलामू के गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का अंत, 2 सगे भाइयों की हत्या कर आया था सुर्खियों में

गैंगस्टर प्रिंस खान के साथ मिलकर सुजीत सिन्हा चलाता था खौफ का साम्राज्य, पाकिस्तान से भी जुड़े हैं तार


विज्ञापन
Dinbandhu Thakur

लेखक के बारे में

By Dinbandhu Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola