अपराध की दुनिया में पलामू के गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का अंत, 2 सगे भाइयों की हत्या कर आया था सुर्खियों में

Updated:
विज्ञापन

गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई है. वह पिछले 20 वर्षों से अपराध की दुनिया में सक्रिय था और उसपर 40 से अधिक गंभीर मामले दर्ज थे.

विज्ञापन

पलामू: पलामू जिले के चर्चित गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की रविवार देर रात जामताड़ा पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मौत हो गई. पुलिस के अनुसार, साहिबगंज मंडल कारा से धनबाद जेल ले जाने के दौरान उसने टॉयलेट जाने का बहाना बनाकर पुलिस वाहन रुकवाया. इसी दौरान पुलिसकर्मी का हथियार छीनकर भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग करने का प्रयास किया.

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में सुजीत सिन्हा गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मेदिनीनगर के पांकी रोड रेडमा श्रीराम पथ में सुजीत सिन्हा का घर था. वह पिछले करीब 20 वर्षों से अपराध की दुनिया में सक्रिय था. उसपर हत्या, रंगदारी, फायरिंग और संगठित अपराध समेत कई गंभीर मामले दर्ज थे.

अपराध की दुनिया में पहचान बना चुकी है पत्नी

सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा भी अपराध जगत में अपनी पहचान बना चुकी है और फिलहाल आपराधिक मामले में जेल में बंद है. सुजीत सिन्हा का पैतृक निवास हुसैनाबाद के पथरा गांव में था. शुरुआती दौर से ही वह मेदिनीनगर (डालटनगंज) में रहता था. उसने प्रारंभिक शिक्षा रोटरी स्कूल से हासिल की थी.

ये भी पढ़ें: NEET UG काउंसेलिंग शेड्यूल आउट: 5 अगस्त से आवेदन, 17 को आएगा पहला रिजल्ट

आर्मी थे पिता, कैंसर से मौत के बाद बच्चों को शहर लेकर आई मां

ग्रामीणों के अनुसार, सुजीत सिन्हा के पिता चंचल कुमार आर्मी में थे, जिनकी कैंसर बीमारी से मौत हो गई थी. इसके बाद उसकी मां बच्चों के साथ गांव से शहर आकर रहने लगी थीं. वर्ष 2007 से सुजीत सिन्हा अपराध की दुनिया में सक्रिय हुआ था. पलामू में उस पर 20 से अधिक मामले दर्ज थे. कोयलांचल के कुख्यात डॉन प्रिंस खान के साथ उसके संबंधों का भी खुलासा पलामू पुलिस ने किया था. बताया जाता है कि उसके परिवार में बड़ा भाई और मां छत्तीसगढ़ में रहते हैं, जबकि बहन की शादी हो चुकी है.

दो भाइयों की हत्या के बाद सुर्खियों में आया था सुजीत सिन्हा

शहर के टाउन थाना क्षेत्र के कांदू मोहल्ला में अनिल सिंह और भूषण सिंह सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस घटना में सुजीत सिन्हा का नाम अपराध की दुनिया में सामने आया था. इस मामले में उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी. इस घटना के बाद सुजीत सिन्हा ने पलामू में अपराध जगत में अपनी पहचान बनाई और रंगदारी की घटनाओं में उसका नाम सामने आने लगा. सूत्रों के अनुसार, सुजीत सिन्हा पर 40 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे.

ये भी पढ़ें: गैंगस्टर प्रिंस खान के साथ मिलकर सुजीत सिन्हा चलाता था खौफ का साम्राज्य, पाकिस्तान से भी जुड़े हैं तार


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola