किसान क्लब फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज, 20 टीमों ने लिया हिस्सा

टूर्नामेंट का उद्घाटन करते मुख्य अतिथि | Prabhat Khabar Network
चतरा के कुंदा में किसान क्लब फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन हुआ. पहले मैच में पिपराडीह और किसान क्लब की टीम ने शानदार जीत दर्ज की.
कुंदा (चतरा): सिकीदाग पंचायत के लुकुईया-बूटकुईया गांव के खेल मैदान में सोमवार को किसान क्लब फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पंचायत की मुखिया अनिता देवी और पंचायत समिति सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि दिव्या भोक्ता शामिल हुए.
प्रतियोगिता में 20 टीमों ने लिया हिस्सा
अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं गेंद को किक मारकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया. प्रतियोगिता में कुल 20 टीमों ने भाग लिया. उद्घाटन मुकाबला पिपराडीह और नावाडीह के बीच खेला गया, जिसमें पिपराडीह ने नावाडीह को 2-0 से हराया. वहीं दूसरे मैच में किसान क्लब कमिटी की टीम ने हेरनहोपा टीम को 3-0 से पराजित किया.
इस अवसर पर दिव्या भोक्ता ने कहा कि खेल खेलने से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है. खेल में अनुशासन का विशेष महत्व है. मुखिया अनिता देवी ने कहा कि गांवों में इस तरह के टूर्नामेंट आयोजित कर लोगों को खेल के प्रति जागरूक किया जा रहा है.
मौके पर अखिलेश प्रसाद यादव, चनेश गंझु, शिक्षक इंद्रदेव यादव, अशोक यादव, किसान क्लब कमिटी के अध्यक्ष अमृत भोक्ता, राजेंद्र भोक्ता, सचिव संजय भोक्ता, उपसचिव शिबू भोक्ता, कोषाध्यक्ष प्रकाश भोक्ता समेत कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










