चक्रवर्ती सम्राट महाराज जरासंध की मनी जयंती

Published by : ANUJ SINGH Updated At : 09 Nov 2025 8:14 PM

विज्ञापन

एक्सचेंज रोड़ स्थित दामोवीर स्थल पर रविवार को चंद्रवंशी युवा मंच की ओर से महाराज जरासंध की जयंती मनायी गयी.

विज्ञापन

चतरा. एक्सचेंज रोड़ स्थित दामोवीर स्थल पर रविवार को चंद्रवंशी युवा मंच की ओर से महाराज जरासंध की जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम की शुरूआत जयकारे से हुई. मंच के अध्यक्ष अनिल वर्मा ने कहा कि हम सभी को महाराज जरासंध के आदर्शों पर चलने की जरूरत है. इतिहास में महाराज जरासंध भारत के प्रथम चक्रवर्ती सम्राट होने की गर्व प्राप्त किया था. वे ऐसे महान राजा थे, जिन्होंने अपने राजकाल में लोगों की भलाई के लिए कई परोपकारी कार्य किये. उपाध्यक्ष आनंद कुमार ने कहा कि आज हमारे चंद्रवंशी क्षत्रिय समाज को एकजुट होने की जरूरत है. समाज को शराब मुक्त बनाने व शिक्षा पर ध्यान देने की बात कही. एक्सचेंज रोड में समाज का धर्मशाला निर्माण पर भी जोर दिया गया. अध्यक्षता मंच के मीडिया प्रभारी पप्पू कुमार ने की, संचालन प्रदीप कुमार, शिव कुमार वर्मा ने किया. मौके पर विजय राम, शुभम सिंह रवानी, बबलू राम, गौतम कुमार, गुड्डू कुमार, आलोक कुमार, दिलीप कुमार समेत समाज के कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola