भाईचारी के साथ मनाया बकरीद का त्योहार

सुबह से ही मस्जिदों व ईदगाहों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी.
प्रतापपुर. मुख्यालय समेत गजवा, कुकुरमन, घोरीघाट, भरही, चरका, हुमाजांग के अलावा विभिन्न क्षेत्रों में बकरीद का त्योहार भाईचारे के साथ मनाया गया. सुबह से ही मस्जिदों व ईदगाहों मे नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी. नमाजियों ने खुदा की इबादत कर क्षेत्र की अमन- चैन और खुशहाली की दुआ मांगी.
देश में अमन-चैन की दुआ मांगी
जोरी. वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र में बकरीद का त्योहार भाईचारे और अकीदत के साथ मनाया गया. सुबह से ही मस्जिदों व ईदगाहों में नमाजियों की भीड़ देखी गयी. सभी ने देश में अमन-चैन की दुआ मांगी गयी. नमाजियों ने नमाज अदा की और गले मिल कर एक-दूसरे को त्योहार की बधाई दी. वशिष्ठ नगर पुलिस प्रशासन पर्व को लेकर दिन भर सक्रिय रहा. जोरी, घंघरी, दंतार, करैलीबार, मुरैनवा आदि स्थानों पर पुलिस दिन भर गश्त लगाती रही.
हर्षोल्लास से मनाया बकरीद का त्योहार
मयूरहंड. प्रखंड के चोरहा, हुसियां, बेलखोरी, बन्हा, महेशा, सेवाल समेत कई अन्य गांवों में बकरीद का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया. सुबह ईदगाहों में बड़ी संख्या में लोगों नमाज अदा की और अमन-चैन की दुआ मांगी. गले मिल कर एक-दूसरे को बकरीद की बधाई दी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










