वर्षों की मांग पूरी, नावाडीह बाजोबार को मिला अलग बिजली फीडर
Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 28 May 2026 7:46 PM
नावाडीह बाजोबार के ग्रामीणों में खुशी
: अलग फीडर मिलने से नावाडीह बाजोबार के ग्रामीणों में खुशी पत्थलगडडा. प्रखंड के नावाडीह बाजोबार गांव में आश्वासन के 24 घंटे के अंदर अलग फीडर चालू कर बिजली आपूर्ति बुधवार को शुरू कर दी गयी, जिससे ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है. इसे लेकर ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता आरपी सिंह, सहायक अभियंता सत्यदेव कुमार, कनीय अभियंता के प्रति आभार जताया है. ग्रामीण अलग फीडर की मांग वर्षों से करते आ रहे थे. 2019 में भी अलग फीडर की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया था. जब ग्रामीणों की मांग पूरी नहीं हुई, तो गत मंगलवार को नावाडीह पावर सब स्टेशन के समय काफी संख्या में ग्रामीण पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया. जेई तरुण कुमार धरना स्थल पर पहुंचकर तीन-चार दिनों के अंदर अलग फीडर बनाकर बिजली आपूर्ति करने का आश्वासन दिया. आश्वासन के 24 घंटे बाद बुधवार की शाम बिजली आपूर्ति शुरू की गयी. आभार जताने वालों में नरेश प्रसाद , पूर्व मुखिया मेघना दांगी, पूर्व पंसस राजेश दांगी, तारकेश्वर राणा, समाजसेवी रामचंद्र दांगी, गणेश दांगी,अनिल दांगी, महावीर प्रसाद गणेश दांगी, मुन्नीलाल दांगी, भुवनेश्वर प्रसाद, मोहन कुमार, शंकर दांगी, राकेश कुमार शर्मा, रंजय दांगी, कृष्णा दांगी, देवव्रत दांगी, विश्वजीत दांगी, तुलसी दांगी, मुकेश राणा, सीताराम साव समेत कई शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










