15 लाख के ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार
Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 28 May 2026 7:49 PM
जब्त ब्राउन शुगर की कीमत पंद्रह लाख रुपये बतायी जाती है.
इटखोरी. पुलिस ने भुरकुंडा जंगल के पास से गिद्धौर थाना क्षेत्र के मायाडीह गांव निवासी अशोक पासवान को 30.31 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है. उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है. जब्त ब्राउन शुगर की कीमत पंद्रह लाख रुपये बतायी जाती है. तस्कर को गुरुवार को जेल भेज दिया गया. यह जानकारी डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने गुरुवार को इटखोरी थाना में प्रेस काॅन्फ्रेंस कर दी. उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक को मिली सूचना पर बुधवार की शाम साढ़े पांच बजे छापामारी की गयी. छापामारी दल में डीएसपी सुनील कुमार सिंह, थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह समेत पुलिस के कई अधिकारी व जवान शामिल थे.
वज्रपात से चेरी गांव में एक व्यक्ति की मौत
मयूरहंड. थाना क्षेत्र के चेरी गांव में बुधवार की शाम वज्रपात से मनोज मेहता नामक एक व्यक्ति की मौत हो गयी. बताया गया कि बारिश हो रही थी. इसी बीच मनोज मेहता अपने मवेशियों को लाने के लिए खेत की ओर गये थे. इस दौरान वज्रपात की घटना हुई, जिसकी चपेट में वे आ गये और मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. हालांकि सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे और उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










