एटीएम में फंसा कार्ड, खाते से हो गयी 31 हजार की निकासी

Updated:
विज्ञापन
एटीएम में फंसा कार्ड, खाते से हो गयी 31 हजार की निकासी

मशीन पर लिखे हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया, जहां से उसे जोरी शाखा आने को कहा गया.

विज्ञापन

हंटरगंज. एटीएम में कार्ड फंसने के बाद तिलहेत पंचायत के चतरिमो गांव निवासी रामोतार भुईयां के खाते से 31 हजार रुपये की निकासी हो गयी. भुक्तभोगी ने बताया कि बैंक ऑफ इंडिया में पैसा निकासी करने गये थे. पैसा नहीं रहने के कारण वहां से चले गये. पास में स्थित इंडिया एटीएम पहुंच कर डेबिट कार्ड से चार हजार रुपये की निकासी करना चाहा, लेकिन एटीएम में ही कार्ड फंस गया. मशीन पर लिखे हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया, जहां से उसे जोरी शाखा आने को कहा गया. वह बाइक से जोरी के लिए निकले ही थे कि उनके मोबाइल फोन पर 31 हजार रुपये की निकासी का मैसेज आया. उन्होंने इसकी जानकारी बैंक व पुलिस को दी. जानकारी पाकर थाना प्रभारी प्रभात कुमार दल बल के साथ एटीएम पहुंचे और घटना से संबंधित जानकारी ली.

गिद्धौर में धड़ल्ले से हो रही बालू की अवैध ढुलाई

गिद्धौर. प्रखंड की मारंगी नदी व खलारी नदी से अवैध रूप से बालू की ढुलाई धड़ल्ले से हो रही है. बालू माफिया अहले सुबह तीन बजे से ही बालू की ढुलाई करने लगते हैं. बालू की ढुलाई रोहमर सड़क, खलारी सड़क व पांडेयबागी के रास्ते हो रही है. ग्रामीणों ने बताया कि अहले सुबह तीन बजे से ही अवैध रूप से बालू लदे ट्रैक्टरों का आना-जाना शुरू हो जाता है.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola