दिव्यांगों के बीच कैलिपर्स का हुआ वितरण

Published by : ANUJ SINGH Updated At : 15 Nov 2025 9:35 PM

विज्ञापन

शनिवार को उमवि तलसा में शिविर का आयोजन कर दिव्यांगों के बीच सहायक उपकरण का वितरण किया गया.

विज्ञापन

सिमरिया. झारखंड स्थापना दिवस पर शनिवार को उमवि तलसा में शिविर का आयोजन कर दिव्यांगों के बीच सहायक उपकरण का वितरण किया गया. वितरण जनसेवा परिषद हजारीबाग व आइसीआइसीआइ मुंबई लिमिटेड के तत्वाधान में किया गया. मुखिया उमेश राम ने दिव्यांगों के बीच चार ट्राइ साइकिल, चार व्हीलचेयर, 12 श्रवण यंत्र व छह ब्लाइंड छड़ी का वितरण किया. कर्मियों ने बताया कि परिषद की ओर से सुदूरवर्ती क्षेत्र में कार्यक्रम व शिविर के माध्यम से लोगों के बीच उपकरण वितरण करना व उन्हें सशक्त बनाने का काम किया जा रहा है. मौके पर एएनएम देवंती कुमारी, कुलदीप भोगता, परिषद के कर्मी सुरेश रविदास, प्रमीला देवी, शेखर कुमार समेत ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola