प्रेमिका पर शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने दिया जहर, मौत

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
प्रेमिका पर शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने दिया जहर, मौत

पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र के सिंघानी गांव स्थित परसोनिया नदी से मिले शव की पहचान हजारीबाग जिला केरेडारी थाना क्षेत्र के बकचुम्मा गांव निवासी उषा कुमारी (चांदो गंझू की पुत्री) के रूप में हुई है.

विज्ञापन

पत्थलगड्डा. पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र के सिंघानी गांव स्थित परसोनिया नदी से मिले शव की पहचान हजारीबाग जिला केरेडारी थाना क्षेत्र के बकचुम्मा गांव निवासी उषा कुमारी (चांदो गंझू की पुत्री) के रूप में हुई है. पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए उषा के प्रेमी, मरमगड़ा गांव निवासी मिथिलेश गंझू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि मिथिलेश ने ही उषा की हत्या कर शव को नदी किनारे फेंक दिया था. तीन मई को शव बरामद होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. शुरुआती जांच में यह मामला आत्महत्या का लग रहा था, लेकिन गहराई से छानबीन करने पर पता चला कि युवती की हत्या की गयी है. पुलिस के अनुसार, यह हत्या प्रेम प्रसंग का परिणाम है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मिथिलेश और उषा के बीच पिछले दो सालों से प्रेम संबंध था. मिथिलेश ने उषा को हजारीबाग में किराए के मकान में रखा हुआ था और वह कभी-कभार उसके घर भी आती थी. बताया जा रहा है कि जब उषा ने मिथिलेश पर शादी का दबाव बनाना शुरू किया, तो प्रेमी ने उसे जहर देकर मार दिया. मिथिलेश को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak

लेखक के बारे में

By Deepak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola