समाज ने दानवीर भामाशाह की जयंती मनायी

Author Praveen
Updated:
विज्ञापन
समाज ने दानवीर भामाशाह की जयंती मनायी

प्रखंड के रक्सी गांव, भामाशाह चौक चट्टी गाड़ीलौंग में अखिल भारतीय तैलिक साहू समाज द्वारा दानवीर भामाशाह की जयंती पर समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

टंडवा. प्रखंड के रक्सी गांव, भामाशाह चौक चट्टी गाड़ीलौंग में अखिल भारतीय तैलिक साहू समाज द्वारा दानवीर भामाशाह की जयंती पर समारोह का आयोजन किया गया. इसकी शुरुआत रक्सी गांव में स्थापित दानबीर भामाशाह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गयी. मौके पर वक्ताओं ने कहा कि हमारे पूर्वज भामाशाह ने मुगल शासकों से देश की आजादी के लिए तीन हजार स्वर्ण मुद्राएं दान में दे दिया था. दानवीर भामाशाह द्वारा दिये गये धन से ही महाराणा प्रताप ने अपने सैनिकों के संसाधन जुटाये और आगे लड़ाई लड़ी तथा जंग जीत कर मुगल शासकों को देश से खदेड़ दिया. लेकिन देश के इतिहासकारों ने दानवीर भामाशाह को इतिहास के पन्ने पर जगह नहीं दी है. वक्ताओं ने सरकार से सरकारी जयंती मनाने की मांग पर जोर दिया. इस अवसर पर दुलारचंद साहू, जीवन राम, चंद्रदेव साहू, मनोज साव, महाबीर साव, सुगन साव, राजेंद्र साव, शंकर साव, गोविंद साव, अशोक साव आदि मौजूद थे.

24 हज यात्रियों का वैक्सीनेशन

चतरा. शहर के लाइन मुहल्ला स्थित उर्दू मध्य विद्यालय में बुधवार को हज यात्रियों के लिए वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया. मौके पर डॉ अजहर ने 24 हज यात्रियों को वैक्सीनेशन लगायी, जिसमें 15 पुरुष और नौ महिला हज यात्री शामिल हैं. इस दौरान डॉ अजहर ने हज यात्रियों को यात्रा के दौरान स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने और खान पान में विशेष सावधानी बरतने की बात कही. उक्त जायरीन मई माह में हज के लिए रवाना होंगे. शिविर में मो हुजैफा, मो फुजैल, मो इकबाल, मो बेलाल, मो जब्बार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Praveen

लेखक के बारे में

By Praveen

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola