एफसीआइ गोदाम के सामने खड़े 10 ट्रकों से बैट्री की चोरी

Updated:
विज्ञापन
एफसीआइ गोदाम के सामने खड़े 10 ट्रकों से बैट्री की चोरी

मंगलवार रात एफसीआइ गोदाम के सामने खड़े 10 ट्रकों से बैट्री चोरी हो गयी. ट्रकों से इसकी जानकारी तब हुई, जब वे ट्रक स्टार्ट करने पहुंचे.

विज्ञापन

चतरा़ मंगलवार रात एफसीआइ गोदाम के सामने खड़े 10 ट्रकों से बैट्री चोरी हो गयी. ट्रकों से इसकी जानकारी तब हुई, जब वे ट्रक स्टार्ट करने पहुंचे. इस संबंध में ट्रक मालिक लाइन मुहल्ला निवासी संतान कुमार साव, अरुण साव, सतीश साव व राजू यादव, उमेश यादव ने सदर थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध आवेदन दिया है. उन्होंने बताया कि सभी चालक हर रोज की तरह उक्त स्थल पर ट्रक लगाकर चले गये थे. रात में ट्रकों में लगी बैट्री निकाल चोर उसे टेंपो में लोड कर फरार हो गये. चोरी की वारदात एफसीआई गोदाम के पास लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गयी है. सीसीटीवी फुटेज में दो चोर एक-एक कर ट्रकों से बैट्री निकाल कर टेंपो में लोड करते दिख रहे हैं. वाहन मालिक व चालकों ने थाना प्रभारी से चोरों को चिन्हित कर कार्रवाई करने की मांग की है. उक्त स्थल पर लगातार चोरी की घटना से वाहन मालिक और चालक परेशान हैं. इससे पूर्व कई वाहनों से बैट्री, डीजल व चावल की चोरी हो चुका है. इस संबंध में थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि चोरों की धर पकड़ को लेकर अभियान चलाया जा रहा है. बहुत जल्द चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा.

धोखाधड़ी मामले में फरार चल रहे पूर्व मुखिया गिरफ्तार

चतरा. सदर पुलिस ने छापामारी अभियान चला कर धोखाधड़ी मामले में फरार चल रहे आरा पंचायत के पूर्व मुखिया को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार पूर्व मुखिया रोहित कुमार भारती उर्फ बिहारी भुइयां अहुरी गांव का रहने वाला है. इस संबंध में थाना प्रभारी विपिन कुमार ने कहा कि वर्ष 2022 में तत्कालीन बीडीओ गणेश रजक ने उसके खिलाफ पीएम आवास की राशि निकाल कर लाभुक को आवास नहीं बनाने को लेकर सदर थाना कांड संख्या 185/22 मामला दर्ज कराया था. इसके बाद से पूर्व मुखिया फरार चल रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी अभियान चला कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. छापामारी टीम में थाना प्रभारी के अलावा कई जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola