जागरूकता ही साइबर क्राइम से बचने का एक मात्र उपाय

Updated:
विज्ञापन
जागरूकता ही साइबर क्राइम से बचने का एक मात्र उपाय

साइबर अपराध के खिलाफ प्रभात खबर द्वारा गुरुवार को एसएस प्लस टू हाई स्कूल (सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस चतरा) में कार्यशाला का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

चतरा. साइबर अपराध के खिलाफ प्रभात खबर द्वारा गुरुवार को एसएस प्लस टू हाई स्कूल (सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस चतरा) में कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में एसडीपीओ संदीप सुमन व विशिष्ट अतिथि के रूप में सदर थाना प्रभारी विपिन कुमार शामिल हुए. मौके पर एसडीपीओ ने साइबर अपराध क्या होता है, इसके प्रकार और इससे बचाव की विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने कहा कि अभी टेक्नोलॉजी के युग चल रहा है. किसी भी चीज के पॉजिटिव व नेगेटिव दोनों पहलु होते हैं. लोग मोबाइल व कंप्यूटर डिवाइस का उपयोग करते है. सभी चीज इंटरनेट से कनेक्ट हो रहा है. साइबर क्राइम के शिकार लोग अपनी शर्मिंदगी के कारण आत्महत्या तक कर लेते है. गाढ़ी कमाई एक मिनट में उड़ जाता है. बच्चे ऑनलाइन गेम खेलते हैं, जिसमें वे टोकन व क्वाइन प्राप्त करने के लिए परेशान रहते हैं. साइबर ठगी इसी का लाभ उठा कर लिंक भेज कर क्वाइन देने का लालच देते है. इससे बच्चों को बचना चाहिए. साइबर क्राइम का लेटेस्ट तरीका डिजिटल अरेस्ट है, लोगों को अपने जाल में फंसा कर ठगी करते है. डिजिटल अरेस्टर ऐसा कुछ नहीं होता है. अगर ऐसा हो तो तुरंत अपने अभिभावक से बात करें, खुद डिसिजन नहीं लें. साइबर अपराधी अगर आपको ब्लैकमेल करना चाहता है, तो इस तरह की समस्या को खुद अपने अभिभावक को बताये. प्रेशर में नहीं आयें. आसानी से लोन देने के नाम पर साइबर अपराधी पहले फंसाता है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग कर अपराधी आपके किसी परिचित की आवाज निकाल सकते है. कुछ भी जल्दबाजी न करें. सचेत व जागरूक रहना ही साइबर अपराध से बचने का एक मात्र उपाय है. अगर कोई साइबर अपराध का शिकार हो जाता है, तो पुलिस से संपर्क करें. कार्यशाला का संचालन शिक्षक डॉ मनीष श्रीवास्तव व धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामाशीष कुमार ने किया. कार्यशाला को सफल बनाने में शिक्षक रमेश्वर साहू, कुमार चंदन, हरेराम सिंह, सीताराम कुमार, मो हयातुल्लाह, शिक्षिका गुलशन, शशिबाला, पूजा, अनिता ने अहम भूमिका निभायी.

अनावश्यक लिंक पर क्लिक न करें : थाना प्रभारी

थाना प्रभारी विपिन कुमार ने कहा कि सभी लोग टेक्नोलॉजी के युग में रह रहे है. मोबाइल व इंटरनेट जीवन का अभिन्न अंग बना गया है. ठग अलग-अलग तरीके से लोगों को अपना शिकार बना रहे है. कभी लालच देकर तो कभी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करते है. उन्होंने लोगों को अनावश्यक लिंक पर क्लिक नहीं करने और पासवर्ड को हमेशा बदलते रहने की बात कही. वहीं विद्यार्थियों से नशे से दूरी रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की बात कही.

सतर्कता ही हमारी सुरक्षा है : प्रधानाध्यापक

प्रधानाध्यापक सतीश लाल गुप्ता ने कहा कि आज के परिवेश में साइबर अपराध बढ़ गया है. साइबर क्राइम से संबंधित लगातार न्यूज चैनल व अखबार से जानकारी मिलती है, इसके बावजूद लोग सचेत नहीं होते हैं और अपनी गाढ़ी गंवा बैठते हैं. साइबर अपराध से बचने के लिए सतर्कता ही एक मात्र उपाय है. उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि प्रभात खबर हमेशा जनहित के मुद्दों को उठाने का कार्य करता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola