खेल महोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले पुरस्कृत

Updated at : 07 Mar 2025 8:07 PM (IST)
विज्ञापन
खेल महोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले पुरस्कृत

प्रखंड के उत्क्रमित प्लस टू उवि लेपो में शुक्रवार को विद्यालय स्तरीय खेल महोत्सव धूमधाम से मना. शुभारंभ मुखिया पुरन राम ने किया.

विज्ञापन

सिमरिया. प्रखंड के उत्क्रमित प्लस टू उवि लेपो में शुक्रवार को विद्यालय स्तरीय खेल महोत्सव धूमधाम से मना. शुभारंभ मुखिया पुरन राम ने किया. महोत्सव में कक्षा एक से पांच तक के बच्चों के लिए तीन पैर की रेस, रस्सी रेस, चम्मच रेस, बैलून रेस, बिस्किट रेस, मेंढक रेस व 30 मीटर की दौड़ का आयोजन किया गया. प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया. खेल महोत्सव में शिक्षकों के बीच भी दल वार प्रतियोगिता करायी गयी. मौके पर मुखिया ने कहा कि इस तरह के आयोजन होने से बच्चों को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है. प्रधानाध्यापक जितेंद्र प्रसाद ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों की प्रतिभा में निखार आता है. दल वार प्रतियोगिता होने से बच्चों में कंपटीशन की भावना बढ़ती है. इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक अबोध राम, शिक्षक महेंद्र पासवान, जय दुर्गेश, शैलेश कुमार राणा, मिराज नियाजी, अनुज कुमार, मनोज कुमार दास, अजमतउल्लाह, गीता श्रुति, किरण खाखा, अरविंद कुमार समेत अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola