नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, मामला दर्ज

थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है. बताया कि नाबालिग रविवार शाम शौच के लिए घर के बगल में गयी थी, जहां पहले से घात लगाये डाहा गांव निवासी रिजवान ने उसे अपने कब्जे में ले लिया.
हंटरगंज. थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है. बताया कि नाबालिग रविवार शाम शौच के लिए घर के बगल में गयी थी, जहां पहले से घात लगाये डाहा गांव निवासी रिजवान ने उसे अपने कब्जे में ले लिया. उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया. नाबालिग द्वारा शोर मचाने पर उसके पिता और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर युवक को पकड़ लिया. सूचना मिलते ही आरोपी के पिता मो रियाज, उसका चचेरा भाई मो मुर्शीद व मो आरिफ लाठी डंडे से लैस होकर आये गांव पहुंचे और आरोपी रिजवान को अपने साथ ले गये. साथ ही पीड़ित परिवार को मामले को आगे बढ़ाने पर जान से मारने की धमकी दी. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने गांव पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी. नाबालिग के पिता ने सोमवार को थाना में आवेदन दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










