अल-फलाह ट्यूशन सेंटर का रिजल्ट रहा शत प्रतिशत

Published at :24 Apr 2026 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
अल-फलाह ट्यूशन सेंटर का रिजल्ट रहा शत प्रतिशत

ट्यूशन से 71 विद्यार्थियों ने परीक्षा में शामिल हुए, जिसमें सभी अच्छे अंक से सफल रहे.

विज्ञापन

चतरा. जैक मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा में अल-फलाह ट्यूशन सेंटर का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा. ट्यूशन से 71 विद्यार्थियों ने परीक्षा में शामिल हुए, जिसमें सभी अच्छे अंक से सफल रहे. रहनुमा परवीन व पीयूष कुमार 86.8 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, फलक अली ने 85.6 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा, मो नाज़िम खान ने 81.6 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा, जोया परवीन 81.2 प्रतिशत अंक के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया. इसके अलावा शायका परवीन, नगीना अफरीदी, शगुफ्ता परवीन, सदफ नाज़, मो फैसल, अलीशा परवीन, गुलफशा परवीन , दीपांशु राणा समेत अन्य ने अच्छे अंक प्राप्त किये. ट्यूशन के डायरेक्टर मो अमजद अंसारी, शिक्षक ओम प्रकाश राणा व मो अनवर अशरफ ने विद्यार्थियों को बधाई दी.

आदर्श कुमार 477 अंक लाकर बना प्रखंड टॉपर

गिद्धौर. प्रखंड में जैक मैट्रिक का रिजल्ट बेहतर रहा. उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय द्वारी का छात्र आदर्श कुमार 477 अंक लाकर प्रखंड टॉपर बना. वहीं गंगा स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय के छात्र संदीप कुमार ने 475 अंक लाकर दूसरा स्थान, उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय द्वारी के छात्र समर्पित गर्ग ने 471 अंक लाकर तीसरा स्थान, गंगा स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय गिद्धौर के प्रिंस कुमार ने 458 अंक लाकर चौथा स्थान, प्रिंस कुमार व अर्पणा कुमारी ने 452- 452 अंक लाकर पांचवां स्थान, सुमन कुमारी ने 441 अंक लाकर छठा स्थान प्राप्त किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola